तमिलनाडु : भाजपा नेता अन्नामलाई का अनूठा प्रदर्शन,सोशल मीडिया पर वीडियों जमकर वायरल ,जाने क्या है मामला
Tamil Nadu News: तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को एक अनूठा प्रदर्शन किया। भाजपा नेता अन्नामलाई यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में न्याय की मांग करते हुए अपने घर के बाहर कई लोगों के सामने खुद को कोड़े मारे। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पर वायरल हो रहा है।
ज्ञात हो कि गुरुवार को, अन्नामलाई ने कहा था कि वह अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के दुखद यौन उत्पीड़न पर लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे कोयंबटूर में अपने घर के बाहर खुद को 6 बार कोड़े से चोट पहुंचाएंगे। भाजपा नेता का कहना है कि उनका विरोध ऐसे मामलों से निपटने में पुलिस और सरकार की "उदासीनता" के प्रति है। उन्होंने कहा था कि जब तक डीएमके शासन सत्ता से बाहर नहीं हो जाता, वह सैंडल नहीं पहनेंगे।

आरोपी को बताया डीएमके का पदाधिकारी
अन्नामलाई ने एक पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि घटना का आरोपी ज्ञानसेकरन डीएमके का पदाधिकारी था। इस आरोप को सत्तारूढ़ दल ने नकार दिया था। भाजपा नेता ने द्रमुक नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया था कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी था।
अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि क्योंकि आरोपी डीएमके से जुड़ा था, लिहाजा पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि द्रमुक (सरकार) को पीड़िता की पहचान उजागर करने में शर्म आनी चाहिए।
क्या है यौन उत्पीड़न मामला?
23 दिसंबर को रात लगभग 8 बजे 'यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग', गुइंडी की एक छात्रा के साथ अज्ञात व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया था। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि यह घटना तब हुई जब वह कॉलेज परिसर में एक पुरुष मित्र के साथ थी। इसके बाद, पुलिस की चार टीमें बनाकर फुटपाथ पर बिरयानी बेचने वाले 37 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, बारामूला में हर तरफ ढकी बर्फ की सफेद चादर,देखिये VIDEO












Click it and Unblock the Notifications