'न्यायपालिका पर दबाव डाल रही है कांग्रेस', दल-बल के साथ राहुल गांधी के सूरत जाने पर भड़की भाजपा
मानहानि केस में दोषी पाए जाने के बाद राहुल गांधी अपील करने के लिए सूरत जा रहे हैं, जिसको लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी के सूरत जाने को ड्रामा बताया। साथ ही कांग्रेस पार्टी पर न्यायपालिका पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।

सूरत की एक अदालत ने मानहानि के केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दो साल की सजा सुनाई है। इसी मामले को लेकर आज राहुल गांधी सूरत में कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत जा रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ ले लिया है। सत्ताधारी पार्टी ने राहुल की सूरत पहुंचकर अपील करने की बात को नौटंकी बताया है।
संबित पात्रा के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सूरत जाना एक ड्रामा है। उनका सूरत जाना सिर्फ ऊपरी अदालत पर दवाब डालना है। कांग्रेस पार्टी का गांधी परिवार खुद को देश से ऊपर मानता है।
मानहानि केस (Defamation case) में राहुल गांधी सूरत पहुंचकर फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। इस मामले को लेकर सुबह ही बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाए थे। संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि देश में गांधी परिवार अपने लिए अलग कानून चाहता है। साथ ही कांग्रेस पार्टी कोर्ट के फैसले के नाम पर सूरत में हुड़दंग करने जा रही हैं। अगर उन्हें कोर्ट में सिर्फ अपील करना है तो उनके साथ कई सीएम सूरत क्यों जा रहे हैं।
साथ ही संबित ने आगे कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ओबीसी समाज से इतनी नफरत क्यों करते हैं। देश की न्यायपालिका में उनका विश्वास नहीं है।
बता दें कि सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि केस का दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। साथ ही जमानत के साथ कोर्ट ने ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय भी दिया। इसके साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता को भी रद्द कर दिया गया है। सजा के फैसले को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी सूरत जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: सूरत कोर्ट में आज राहुल गांधी सजा खत्म करने की करेंगे अपील, कई बड़े नेता होंगे साथ












Click it and Unblock the Notifications