Rahul Gandhi: सूरत कोर्ट में आज राहुल गांधी सजा खत्म करने की करेंगे अपील, कई बड़े नेता होंगे साथ

Rahul Gandhi: गुजरात की सूरत कोर्ट में आज राहुल गांधी अपने खिलाफ सुनाई गई सजा को खत्म करने की करेंगे अपील। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता इस दौरान रहेंगे मौजूद।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिनकी हाल ही में लोकसभा की सदस्यता को खत्म कर दिया गया है। मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राहुल गांधी आज गुजरात की सूरत कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने कोर्ट के फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर की है। रिपोर्ट की माने तो इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी समेत कई शीर्ष कांग्रेस के कई नेता जाएंगे।

राहुल गांधी के वकील ने कहा कि कांग्रेस नेता सेशन कोर्ट से उनके खिलाफ सुनाई गई सजा को खत्म करने की अपील करेंगे। राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे कोर्ट पहुंच सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेता भी सूरत पहुंच रहे हैं। प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शुखविंदर सिंह सुक्खू भी गुजरात पहुंच सकते हैं। आज सुबह राहुल गांधी से मिलने के लिए उनकी मां सोनिया गांधी उनके आवास पहुंची थीं।

बता दें कि 23 मार्च को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा ने राहुल गांधी को सजा सुनाई थी। राहुल गांधी को 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में सुनवाई है। कोर्ट के फैसले के अगले ही दिन राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को खत्म कर दिया गया था। लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अगर उनकी सजा खत्म हो जाती है तो वह चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी के खिलाफ केस गुजरात के पूर्व मंत्री पुर्णेश मोदी ने दर्ज कराया था।

गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी ने कहा था कि आखिर कैसे हर चोर का सरनेम मोदी होता है। राहुल गांधी ने यह बयान कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए 13 अप्रैल 2019 को दिया था। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमे पूरा भरोसा है कि कोर्ट ट्रायल कोर्ट की इस गलती को मानेगी और हमारे साथ न्याय करेगी। वरिष्ठ वकील आरएस चीमा राहुल गांधी की ओर से कोर्ट में पेश होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+