बड़ा खुलासा, मोदी को पीएम बनने से रोकने के लिए भाजपा के नेता मुलायम के संपर्क में

इटावा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि मोदी जी आप चाहे जितनी मेहनत कर लें, आप 272 का आंकड़ा नहीं बना पाएंगे। उन्होंने मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि आप होशियार हो जाइए क्योंकि आपकी पार्टी में ही आपके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आपने लालकृष्ण आडवाणी को किनारे किया। अब एक होशियार नेता आपको किनारे लगाने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी चाहे कितनी भी मेहनत क्यों ना कर लें, लेकिन वो प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। मुलायम ने कहा कि भाजपा के तमाम बड़े नेता भी नहीं चाहते कि मोदी प्रधानमंत्री बने। मोदी विरोधी कई नेता उनसे सम्पर्क करके कहा है कि आप ही मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने से रोक सकते हैं।
उन्होंने मोदी विरोधी भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम मोदी को रोकेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मोदी को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते थे लेकिन उस समय आडवाणी ने उन्हें बचा लिया था। जिस आडवाणी ने उन्हें उस वक्त बचाया था मोदी ने उन्हं भी किनारे कर दिय़ा, जिसे देखकर अब भाजपा के कई नेता डरे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications