"इंडिया गठबंधन में सभी दल बारी- बारी से चाहते हैं अपना नेता प्रतिपक्ष", बांसुरी स्वराज ने किया बड़ा दावा

BJP Bansuri Swaraj: भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की पार्टियां इस बात पर मंथन कर रही हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी बारी बारी से सभी को मिल सके। यदि, इंडिया गठबंधन को लगता है कि राहुल गांधी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं, तो उन्हें ऐसे निर्णय के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैंने सुना है कि गठबंधन की पार्टियां नेता प्रतिपक्ष के पद पर बारी-बारी से अपना हक चाहती हैं। विपक्षी दलों में कई नेता हैं, जो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। किंतु उन्हें फैसला लेना है, क्योंकि यह उनका खुद का विषय है। भाजपा एमपी बांसुरी स्वराज के इस दावे पर अभी तक विपक्षी दलों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

india news

जानकारों का मानना है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष के तौर में उस पार्टी को मान्यता दी जाती है, जिसने कुल सीटों की कम से कम 10 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की हो। राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं,क्योंकि कांग्रेस सदन में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है।

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इंडिया गठबंधन के खिलाफ अपना हमला जारी रखा। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार का 2024-25 का बजट 7 हजार करोड़ रुपये के नुकसान में है। क्योंकि बजट खाते में हेराफेरी का की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आम आदमी पार्टी सरकार ने 10 हजार बस मार्शलों को हटाया था। बस मार्शलों के तनख्वाह के लिए कोई प्रावधान नहीं किया. आय कम और खर्चे अधिक करने की वजह से दिल्ली सरकार 7 हजार करोड़ रुपये के घाटे में है। उन्होंने इस मामले की जांच कैग से कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें इधर-उधर भटकाना हानिकारक, अब नहीं करेंगे किसी के साथ गठबंधन, BSP सुप्रीमों मायवती का एलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+