इधर-उधर भटकाना हानिकारक, अब नहीं करेंगे किसी के साथ गठबंधन, BSP सुप्रीमों मायवती का एलान
Mayawati on BSP Alliance: यूपी की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा एलान किया है। मायवती ने सोशल मीडिया पोस्ट करके कहा है कि वह अब किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। उन्होंने सिसिलेवार तरीके से 4 हिस्सों में ट्वीट करके अपनी बात विस्तारपूर्वक बताने का प्रयास किया है।
बीएसपी सुप्रीमों मायवती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर क्रमवार पोस्ट साझा करके लिखा कि (1) यूपी सहित दूसरे राज्यों के चुनाव में भी बीएसपी का वोट गठबंधन की पार्टी को ट्रांसफर हो जाने किन्तु उनका वोट बीएसपी को ट्रांसफर कराने की क्षमता उनमें नहीं होने के कारण अपेक्षित चुनाव परिणाम नहीं मिलने से पार्टी कैडर को निराशा व उससे होने वाले मूवमेन्ट की हानि को बचाना जरूरी है।

उन्होंने आगे लिखा कि (3) देश की एकमात्र प्रतिष्ठित अम्बेडकरवादी पार्टी बीएसपी व उसके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के कारवाँ को हर प्रकार से कमजोर करने की चौतरफा जातिवादी कोशिशें लगातार जारी हैं, जिस क्रम में अपना उद्धार स्वंय करने योग्य व शासक वर्ग बनने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रखनी जरूरी है ।
मायवती ने अंतिम ट्वीट किया कि(4) बीएसपी विभिन्न पार्टियों/संगठनों व उनके स्वार्थी नेताओं को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि 'बहुजन समाज' के विभिन्न अंगों को आपसी भाईचारा व सहयोग के बल पर संगठित होकर राजनीतिक शक्ति बनाने व उनको शासक वर्ग बनाने का आन्दोलन है, जिसे अब इधर-उधर में ध्यान भटकाना अति-हानिकारक है ।
यह भी पढ़ें "देश में सबसे कमजोर CM होंगे उमर अब्दुल्ला", असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा












Click it and Unblock the Notifications