मध्य प्रदेश चुनाव: सटीक फीडबैक के लिए आरएसएस की शरण में भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अपने बूथ मैनेजमेंट के लिए जानी जाती है और जमीन की जानकारी कार्यकर्ताओं से हासिल करती है लेकिन मध्य प्रदेश में पार्टी आरएसएस की ओर देख रही है। मध्य प्रदेश के चुनाव में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं से ज्यादा आरएसएस के लोगों के फीडबैक पर भरोसा कर रही है। पार्टी ने प्रदेश ही नहीं दूसरे राज्यों के आरएसएस विस्तारकों से भी फीडबैक मांगा है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने की कार्यकर्ताओं से बात
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने हाल ही में भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को आरएसएस से फीडबैक लेने को कहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आरएसएस के लोगों के पास हमेशा सही जानकारी होती है और उनका फीडबैक भरोसेमंद होता है। रामलाल मध्य प्रदेश में लगातार पार्टी का चुनाव मैनेजमेंट देख रहे हैं। वो लगातार पार्टी नेताओं से आरएसएस के कार्यकर्ताओं से मिल अपनी कमियां जानने को कह रहे हैं।

2019 पर भी भाजपा की निगाह
रामलाल ने पार्टी नेताओं को अपनी कार्यकर्मों के बारे में भी आरएसएस को जानकारी देने को कहा है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी आरएसएस से बिना किसी तरफदारी के इमानदार फीडबैक देने को कहा है। भाजपा इन विधानसभा चुनावों के फीडबैक के जरिए 2019 को लेकर भी रणनीति बनाना चाहती है।

आरएसएस से मदद चाहती है भाजपा
भाजपा ने आरएसएस विस्तारकों से भाजपा कार्यकर्ताओं को 2019 के इलेक्शन के लिए तैयार करने को भी कहा है। पार्टी का मानना है कि बेहतर बूथ मैनेजमेंट के जरिए अगर विधानसभा चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करती है, तो 2019 में इससे सीधा फायदा होगा। वहीं अगर विधानसभा में नतीजे भाजपा के खिलाफ गए तो फिर 2019 में भी राह मुश्किल हो जाएगी।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications