बाबा साहेब की प्रतिमाओं को नुकसान को लेकर भाजपा सांसद का विवादित बयान
बालियाः शनिवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई, इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी सांसद ने आयोजित कार्यक्रम में एक विवादित बयान दे दिया। सांसद जी ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने के पीछे विदेशी ईसाई मिशनरियों का हाथ होने का आरोप लगाया। इस विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी सांसद की काफी आलोचना हो रही है।

भारतीय जनता पार्टी सांसद भरत सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि विदेशी ईसाई मिशनरी हिंदू समाज को बांटने का खेल, खेल रही है। आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने में भी ईसाई मिशनरियों का हाथ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसे पूरा नहीं होने देगी।
बता दें, शनिवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दते दिखे तो वहीं और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने भी शनिवार को बाबा साहिब अंबेडकर जयंती पर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि 'पूज्य बाबा साहब ने लाखों गरीब और समाज के हाशिये पर खड़े शोषित तबकों को आशा दी. हमारे संविधान के निर्माण के प्रयासों के लिए हम सदा उनके आभारी रहेंगे. सभी देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं। जय भीम!'
यह भी पढ़ें- उन्नाव मामले में पुलिसवालों को सस्पेंड किया, अब क्या फांसी देंगे: डिप्टी सीएम












Click it and Unblock the Notifications