सिद्धारमैया ने चुनाव आयोग को बताया- नहीं है कोई फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट, भाजपा ने कहा- किसी भी संस्था का सम्मान नहीं करती कांग्रेस

बेंगलुरू। कर्नाटक में आगामी 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है जिसके परिणाम 15 मई को आएंगे। इससे पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में हर मुद्दे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। ताजा मामला कांग्रेस नेता और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़ा हुआ है। दरअसल, सिद्धारमैया ने बीते दिनों नामांकन किया। जिसमें उनकी ओर से दाखिल किए गए हलफनामे में दी गई जानकारी पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं।

सिद्धारमैया ने कहा- नहीं है फेसबुक, ट्वीटर ID, BJP हमलावर

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने ट्वीट कर दावा किया है कि अपने हलफनामे में सिद्धारमैया ने लिखा है उनके पास कोई सोशल मीडिया एकाउंट नहीं है। इसी मुद्दे पर भाजपा सिद्धारमैया पर हमलावर हो गई है। बता दें कि सिद्धारमैया का ट्विटर और फेसबुक का वेरिफाइड एकाउंट है और वो इस पर खास तौर पर सक्रिय रहते हैं।

ट्विटर पर गौड़ा ने लिखा है कि 'श्री सिद्धारमैया का नामांकन गलत जानकारी देने के लिए खारिज होना चाहिए। फेसबकु और ट्वीटर पर वेरिफाइड एकाउंट होने के बावजूद उन्होंने गलत जानकारी दी है। कांग्रेस ने कभी सीजेआई सुप्रीम कोर्ट और अब चुनाव का सम्मान नहीं किया। ये गलती करने के बावजूद सजा से बच जाते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+