'बालासाहेब ने कहा था 'लालू के मुंह में चारा भरा है' और आप वहां गिड़गिड़ा रहे', क्यों ट्रोल हुए उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ट्रोल हो रहे हैं। भाजपा के कई नेताओं ने उनपर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे 24 जून को पटना में विपक्ष की महाबैठक में शामिल हुए थे।
भाजपा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के एक साथ उद्धव ठाकरे का बैठक में हिस्सा लेने और मंच साझा करने को लेकर तंज कसा है।

भाजपा ने लालू पर शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के पुराने बयान और बाला साहेब ठाकरे पर लालू के बयान का हवाला देते हुए उद्धव पर बाला साहेब ठाकरे का अपमान करने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं यह देखकर हैरान हूं कि गठबंधन पर चर्चा करने के लिए उद्धव ठाकरे जी अब महबूबा मुफ्ती के पास बैठते हैं। लेकिन एक वक्त था जब जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा के पिछले गठबंधन के लिए, उसी महबूबा मुफ्ती पर हमें ताना मारा करते थे।"
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''वे इस गठबंधन को 'मोदी हटाओ' कह रहे हैं लेकिन वास्तव में यह 'परिवार बचाओ' गठबंधन है। इसलिए सभी पार्टियां अब समझ गई हैं कि लोग 2024 में पीएम मोदी के पीछे खड़े होंगे और इसलिए वे अपने परिवारों को बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। ऐसा प्रयास 2019 में भी किया गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस बार भी वे असफल होंगे।''
भाजपा नेता चित्रा किशोर वाघ ने बालसाहेब का एक पुराना वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, ''देखिए उद्धव जी, आपके पिता वंदनीय बाला साहेब ठाकरे जी का ये वीडियो... सुनिए बाला साहेब जी ने लालू प्रसाद यादव को क्या कहा...बाला साहेब की भाषा में कहें तो... 'लालू के मुंह में चारा भरा था...' लालू को उन्होंने 'नालायक' भी कहा था। अब आप पर ऐसे नालायकों के सामने गिड़गिड़ाने का समय आया है...सच में आप...क्या से क्या हो गए देखते देखते..।''
देखिए उद्धव जी, आपके पिता वंदनीय बाला साहेब ठाकरे जी का ये वीडियो... सुनिए बाला साहेब जी ने लालू प्रसाद यादव को क्या कहा.
ये व्हिडीओ देखकर आप समझ जाएंगे कि आपने बाला साहेब ठाकरे जी के विचारों को कैसे मिट्टी में मिला दिया…@OfficeofUT
— Chitra Kishor Wagh (@ChitraKWagh) June 23, 2023
बाला साहेब की भाषा में कहें तो
लालू के… pic.twitter.com/a85OzVCi70
एक अन्य वीडियो को शेयर कर चित्रा किशोर वाघ ने ट्वीट किया, ''लालू प्रसाद यादव ने दावा किया था कि ठाकरे परिवार मूल रूप से बिहार का है और वंदनीय बालासाहेब ठाकरे सहित पूरा परिवार महाराष्ट्र में "घुसपैठिए" है। जिन्होंने बालासाहब ठाकरे और उनकी फैमिली के मराठी होने पर सवाल उठाए, अब उन लोगों की गोद में जाकर उद्धव ठाकरे बैठ गए हैं। उद्धवजी,ये कितनी दुर्गति! कितना असहायता! आप इतिहास में उस बेटे के रूप में याद किये जाएंगे जिसने सत्ता के लिए अपने पिता का अपमान पचा लिया।''
लालू प्रसाद यादव ने दावा किया था कि ठाकरे परिवार मूल रूप से बिहार का है और वंदनीय बालासाहेब ठाकरे सहित पूरा परिवार महाराष्ट्र में "घुसपैठिए" है।
जिन्होंने बालासाहब ठाकरे और उनकी फ़ैमिली के मराठी होने पर सवाल उठाये, अब उन लोगों की गोद में जाकर उद्धव ठाकरे बैठ गए है।
उद्धवजी,
— Chitra Kishor Wagh (@ChitraKWagh) June 23, 2023
ये…
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ''उद्धव ठाकरे के पिता हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे कहा करते थे कि मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा। अगर मुझे कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़े तो मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा। आज बाला साहेब ठाकरे सोचते होंगे कि उनके बेटे ने ही शिवसेना की दुकान बंद कर दी है।''












Click it and Unblock the Notifications