भाजपा ने अनिल एंटनी को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता, मनजिंदर सिरसा बने सचिव
भाजपा ने पार्टी संगठन में अनिल एंटनी और मनजिंदर सिंह सिरसा को दायित्वों में बदलाव किया है। एंटनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने के साथ मनजिंदर को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
बीजेपी के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भाजपा संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी संगठन ने अनिल एंटनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। जबकि मनजिंदर सिंह सिरसा राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। बता दें कि अनिल एंटनी ने इसी साल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
भाजपा नेता अनिल एंटनी ने गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था। जिसके चलते कांग्रेस में उनकी आलोचना हुई और बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। इसके बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। अनिल एंटनी के अलावा भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें भाजपा ने पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

अनिल एंटनी के अलावा भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें भाजपा ने पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। मंगलवार को जारी एक बयान में भाजपा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा भाजपा जॉइन करने से पहले शिरोमणि अकाली दल के सदस्य थे। लेकिन दिसंबर 2021 में उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी। बता दें उनके एसएडी छोड़ने के बाद पार्टी को बड़ा धक्का लगा था, क्योंकि सिरसा पार्टी एक प्रमुख चेहरा माने जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications