विधानसभा उपचुनाव: आगरा उत्तर सीट के लिए बीजेपी ने पुरुषोत्तम खंडेलवाल को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। भाजपा ने पुरुषोत्तम खंडेलवाल को आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। बता दें कि इस सीट के लिए कांग्रेस और सपा ने अपना-अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दें कि इस सीट के लिए नामांकन का आखिरी दिन सोमवार को है। ऐसे में बीजेपी को हर हाल में रविवार को नाम का ऐलान करना था। बता दें कि कई ऐसे नेता थे जो इस सीट से पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे। लेकिन अब बीजेपी ने साफ कर दिया है कि पुरुषोत्तम खेडेलवाल पार्टी का उम्मीदवार होंगे।

BJP announces Purushottam Khandelwal as its candidate for the Agra North constituency bye-election

बता दें कि बीजपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ यहां मतदान कराने का फैसला किया है। बता दें कि विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु के बाद खाली पड़ी आगरा उत्तरी विधानसभा सीट चर्चा का विषय बन गई है। क्योंकि इसे बीजेपी की सुरक्षित सीट मानी जाती है और पिछले पांच चुनावों से इस सीट पर बीजेपी को जीत मिलती रही है।

इस सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई को होगा। कांग्रेस ने इस सीट से रणवीर शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है जो कि एनएसयूआई से छात्र राजनीतिक की शुरुआत की थी। वहीं उत्तर प्रदेश समेत कुल 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीट के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। जिन-जिन राज्यों और वहां की सीटों पर वोट डाले जाएंगे उसमें महाराष्ट्र की 17, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, पश्चिम बंगाल की 8, ओडिशा की 6, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, झारखंड की 3 और जम्मू कश्मीर की 1 सीट शामिल है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2019 Live: चौथे चरण में आज 71 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+