मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 60 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है।इसके साथ ही भाजपा ने नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की लिस्ट को भी जारी कर दिया है।

bjp

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई है। मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 60 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इसके साथ ही भाजपा ने नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की लिस्ट को भी जारी कर दिया है। पार्टी की चुनाव समिति की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई थी, जिसमे उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया ता। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। पीएम मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के नेता एएल हेक और एर्नेस्ट मावरी ने भी हिस्सा लिया।

बता दें कि मेघालय में भाजपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी जबकि नागालैंड में भाजपा नेशनलिस्ट डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। भाजपा यहां 60 में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव एक साथ 27 फरवरी को होंगे, जबकि मतों की गणना 2 मार्च को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म हो रहा है जबकि मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को खत्म हो रहा है। इससे पहले 27 जनवरी को भाजपा की चुनाव कार्यकारिणी की बैठक में उम्मीदवारों की लिस्ट पर मुहर लगा दई गई थी।

भाजपा की ओर से त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की लिस्ट को पहले ही जारी किया जा चुका है। पार्टी के 6 विधायकों को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मानिक साहा आगामी विधानसभा चुनाव बोर्दोवली सीट से लड़ेंगे। पार्टी के नेता अनिल बलूनी और संबित पात्रा ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवारों के ऐलान के लिए भाजपा मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पहली बार 11 महिला उम्मीदवारों को आगामी चुनाव के लिए टिकट दिया गया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव होंगे जबकि 2 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+