Rajya Sabha Polls: बीजेपी ने की यूपी सहित 7 राज्यों से 14 उम्मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्ट
Rajya Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

14 उम्मीदवारों का ऐलान
देर शाम जारी की गई लिस्ट में कुल 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। भीम सिंह अति पिछड़ा समाज से आते हैं, जबकि धर्मशीला गुप्ता वैश्य समाज से हैं। वहीं राज्यसभा के लिए जीतनराम मांझी का पत्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही सुशील मोदी का नाम भी लिस्ट में नहीं है।
4 राज्यों से इन नामों पर मुहर
छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह सिंह के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से उत्तराखंड में महेश भट्ट को अपना कैंडिडेट बनाया है, जबकि पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य का नाम फाइनल किया है। वहीं कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे को कैंडिडेट बनाया गया है।
BJP announces its candidates from Bihar, Chhattisgarh, Haryana, Karnataka, Uttar Pradesh, Uttarakhand and West Bengal for the forthcoming Rajya Sabha elections.
— ANI (@ANI) February 11, 2024
Sudhanshu Trivedi, RPN Singh from Uttar Pradesh.
Former Haryana BJP chief Subhash Barala announced as the party's… pic.twitter.com/jIuoBoQOys
यूपी से 7 कैंडिडेट्स का ऐलान
वहीं उत्तर प्रदेश से पार्टी की ओर से बीजेपी ने राज्य सभा के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए आर पी एन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी नेता अमरपाल मौर्य और आगरा के मेयर रहे नवीन जैन को राज्य सभा का टिकट मिला है। इसके अलावा पार्टी ने चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह और संगीत बलवंत का नाम फाइनल किया है।
27 फरवरी को राज्यसभा के लिए वोटिंग
आपको बता दें कि 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी होगी, वहीं वोटिंग 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। जिसके नतीजे शाम तक जारी हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications