बीजेपी ने 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए घोषित किए उम्मीदवार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। चुनाव 21 दिसंबर को होना है। उत्तर प्रदेश में सिकंदरा से पार्टी ने अजीत पाल को उम्मीदवार बनाया है। अजीत पाल वहां के विधायक मथुरा पाल के बेटे हैं। हाल ही में मथुरा पाल के निधन हो जाने के चलते यह सीट खाली हुई थी।

बीजेपी ने बियूराम वाहगे और कारदू नीकयोर को अरूणाचल प्रदेश में पक्के कसांग और लीकाबाली सीटों पर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की तरफ से बयान में कहा गया है कि तमिलनाडु की आर के नगर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने कारू नागार्जुन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता इस सीट का प्रतिनिधित्व करती थीं। यह सीट 5 दिसंबर 2016 को मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद से खाली है। वहीं पश्चिम बंगाल में सबांग सीट से अंतरा भट्टाचार्य को प्रत्याशी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications