VIDEO: जब EVM की निगरानी कर रहे बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता खेलने लगे अंताक्षरी
भोपाल। लोकसभा चुनावों की मतगणना में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। लेकिन कई राजनीतिक दल ईवीएम की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। इसके लिए राजनीति दलों ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपने कार्यकर्ताओं को निगरानी पर लगा रखा है। ऐसा ही नजारा भोपाल में देखने को मिला। स्ट्रांग रूम की रखवाली के कर रहे भाजपा और कांग्रेस का कार्यकर्ता अपना समय काटने के लिए आपस में अंताक्षरी खेलते दिखे। वहीं कुछ अन्य जगहों पर मुस्लिम कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ही अपना रोजा खोल रहे हैं।

भोपाल लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्ट्रांग रूम के बाहर बैठ ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता समय बिताने के लिए एक दूसरे का मंनोरजन करते दिखे। यहां कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में अंताक्षरी खेलते हुए नजर आए। राजनीतिक पार्टियों के बीच मतभेद और विवादित बयानों के बीच यह वीडियो सुकून देने वाला है।
ईवीएम की निगरानी कर रहे एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा कि, 13 तारीख से भारतीय जनता पार्टी (बीजीपे) के मित्र और हम 24 घंटे शिफ्ट वाइज़ निगरानी कर रहे हैं। बीजेपी चौकीदारी कर रही है और हम निगरानी कर रहे हैं। हम लोगों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं और हम साथ में खाते-पीते हैं और भोपाल की गंगा-जमुना तहजीब बरकरार रख हुए हैं। वही एक बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि, जी, हां हम चौकीदारी कर रहे हैं और हम अपने कांग्रेस मित्रों के साथ 13 तारीख से यहां बैठकर ईवीएम की सुरक्षा कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में महागठबंधन के कार्यकर्ता चौबीसों घंटे ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद दिख रहे हैं। यहां महागठबंधन के प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी के समर्थक दूरबीन लेकर ईवीएम पर नजरें गड़ाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications