'राहुल गांधी का भाषण लिखने वाले अब कुछ और अजीबगरीब चीजें करें', अडानी को क्लीनचिट मिलने पर बोली बीजेपी

अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी का भाषण लिखने वालों को अपनी झूठ मशीन को बनाए रखने के लिए कुछ और अजीबोगरीब चीजों के साथ आना होगा।

Adani

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आ गई। इस रिपोर्ट में साफ कहा गया कि अभी तक की जांच में कोई फर्जीवाड़ा नहीं मिला है, ऐसे में SEBI आगे की जांच करे। इसको लेकर अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

मामले में बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने पहले 'चौकीदार चोर है' का नारा देकर राफेल डील को कटघरे में खड़ा किया। इससे भारत का वायु रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रम खतरे में पड़ा। उसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट के विशेषज्ञों की समिति ने 'हिंडनबर्ग की रिपोर्ट' पर अपनी रिपोर्ट दी। जिससे साफ हो गया कि राहुल के आरोप झूठे हैं। ऐसे में अब राहुल गांधी का भाषण लिखने वालों को अपनी झूठ मशीन को बनाए रखने के लिए कुछ और अजीबोगरीब चीजों के साथ आना होगा।

मिलीभगत का लगाया था आरोप
आपको बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया था। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी की मिलीभगत का आरोप लगाया था। साथ ही अडानी और पीएम मोदी की एक पुरानी फोटो भी दिखाई थी।

2000 करोड़ किसके हैं?
वहीं सूरत की कोर्ट ने मोदी सरनेम विवाद में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। जिस पर उनकी सदस्यता चली गई। इसके बाद राहुल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। साथ ही आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप के खिलाफ बोलने की वजह से उनके साथ ऐसा हुआ। उन्होंने ये भी पूछा था कि अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं? उनका निशाना पीएम मोदी और बीजेपी पर था।

3 महीने में रिपोर्ट दे SEBI
वहीं दूसरी ओर SEBI ने जांच रिपोर्ट के लिए 6 महीने का वक्त मांगा था, लेकिन कोर्ट इस पर राजी नहीं हुआ। अब उसे 3 महीने में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+