रामदास आठवले: महाराष्ट्र में भाजपा भी सरकार बना सकती थी, 24 घंटे में बहुमत साबित करना मुश्किल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार गिरने के बाद अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बयान आया है। उनका कहना है कि बहुमत परीक्षण साबित करने के लिए अगर 24 घंटे की समयसीमा नहीं होती तो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार कभी इस्तीफा नहीं देते।

Ramdas Athawale, Union Minister, BJP, Supreme Court, floor test, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar, resigned, maharashtra, delhi, maharashtra assembly election 2019, रामदास अठावले, सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय मंत्री, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, सुप्रीम कोर्ट, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019, बुमत परीक्षण, दिल्ली, भाजपा

आठवले ने कहा, 'भाजपा भी बहुमत साबित करने के बाद सरकार बना सकती थी। अगर सुप्रीम कोर्ट फ्लोर टेस्ट के लिए 24 घंटे की समयसीमा नहीं देता तो देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार कभी इस्तीफा नहीं देते। 24 घंटे के थोड़े से समय में बहुमत साबित करना मुश्किल है।'

बता दें आज शाम को राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शपथ लेंगे। राज्य में चुनावों के बाद से जारी उलटफेर के बाद अब महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी गठबंधन) की सरकार बनने जा रही है। उद्धव ठाकरे आज शाम 6.40 बजे शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह के लिए तैयारियों जोर शोर से चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+