असम में पहली बार भाजपा की सरकार के आसार, सर्वे में मिली पूर्ण बहुमत

नयी दिल्ली। पहले दिल्ली और फिर बिहार के विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर काफी गंभीर हो चुकी है। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ताजा ओपिनियन पोल से लग रहा है कि भाजपा की मेहनत रंग लाएगी।

assam assembly election

असम विधानसभा पर एबीपी नीलसन द्वारा कराए गए सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के आसार दिख रहे हैं। एबीपी न्यूज और देश की बड़ी सर्वे एजेंसी नीलसन के ताजा ओपिनियन पोल में असम में भाजपा की सरकार बनने के आसार है। भाजपा को जहां 78 सीटे मिलती दिख रही है। जिसकी मदद से वो पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है।

असम का ओपिनियन पोल

  • कुल सीटें- 126
  • भाजपा- 78
  • कांग्रेस- 36
  • एआईयूडीएफ- 10
  • अन्य- 02

लोगों ने मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काम को भी वोट दिया है। लोगों ने 40 फीसदी वोट देकर गोगोई के काम को अच्छा करार दिया है जबकि बहुत अच्छा कहने वालों में मात्र 5 फीसदी लोग शामिल है। वहीं 33 फीसदी लोगों ने उनके काम को औसत और 22 फीसदी ने गोगोई के काम को खराब बताया है। लोगों ने 39 फीसदी वोट देकर गोगोई को मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे रखा है जबकि 29 फीसदी सर्बानंद सोनोवाल को लोकप्रिय बताया है।

सर्वे में हिस्सा लेने वाले 44 फीसदी लोगों ने माना है कि भाजपा असम में विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है। वहीं 24 फीसदी ने कहा है कि भाजपा हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में ये ओपिनियन पोल भाजपा के लिए अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नार्थ ईस्ट में पहली बार भाजपा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+