नाव धमाके पर सवाल उठाकर कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है-संबित पात्रा

अहमदाबाद। मुंबई आतंकी हमले को पाक के आतंकवादियों के दोबारा दोहराने के प्रयास विफल करने के बाद कांग्रेस ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बोट में आतंकियों के होने के सबूत अभी तक सामने नहीं आये हैं।

sambit patra

गौरतलब है कि पोरबंदर में पाकिस्तानियों के आतंकी मंसूबों को नाकाम करने वाले कोस्टगार्ड पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कोस्ट गार्ड के आईजी ने कहा कि पोरबंदर के समंदर में मारे गए पाकिस्तानी स्मगलर नहीं थे। उन्होंने कहा कि अगर वो स्मगलर्स होते तो वो भागने की कोशिश नहीं करते।

वहीं इस ऑपरेशन पर सवाल उठा रही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। कांग्रेस और पाकिस्तान के प्रवक्ताओं में कोई फर्क नहीं है। पात्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस को किसी तरह की शंका थी तो उसे मीडिया के जरिए इस तरीके से मामला उठाने के बजाय सरकार से जानकारी मांगनी चाहिए थी।

वहीं कोस्टगार्ड के आईजी ने कहा कि अभी तक जो सबूत मिले हैं उससे ये साफ है कि बोट में पाकिस्तानी मछुआरे नहीं थे। उन्होंने कहा कि नाव के मलबे को लाने कोशिश जारी है जिसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+