'हमारे कार्यकर्ताओं और मैंने ही सावरकर की तस्वीर कांग्रेस के दफ्तर में लगाई', कर्नाटक के भाजपा नेता ने कबूला

'हमारे कार्यकर्ताओं और मैंने ही सावरकर की तस्वीर कांग्रेस के दफ्तर में लगाई', कर्नाटक के भाजपा नेता ने कबूला

बेंगलुरू, 22 अगस्‍त: कर्नाटक में ए‍क बार फिर सावरकर की फोटो को लेकर बवाब मचा हुआ है। इतना ही नहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी के नेता ने स्‍वीकारा है कि उसने ही कांग्रेस कार्यालय पर वीर सावरकर की तस्‍वीर लगाई है।

sawarkar

बता दें कर्नाटक के विजयपुरा जिले के कांग्रेस कार्यालय में वीर सावरकर की तस्‍वीर लगी थी जिस पर बवाल मच गया। सोमवार को कर्नाटक के विजयपुरा में कांग्रेस कार्यालय में वीर सावरकर की तस्वीरें लगाने की बात भाजपा के जिला युवा अध्यक्ष बसवराज हुगरा ने कबूल की है।

भाजपा नेता ने कबूली ये बात

हमारे कार्यकर्ताओं और मैंने किया। इसमें कोई संदेह नहीं है। हुबली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सावरकर की तस्वीरें जला दीं। हमें उसके बारे में बात करनी चाहिए। कांग्रेस बार-बार मुद्दों को उठा रही है। पोस्टर लगाना उन्‍हें जलाने से भी बदतर नहीं है। कांग्रेस अपने प्रचार के लिए सावरकर का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। उनका सम्मान करें। इसके साथ ही नेता ने कहा कि वो सावरकर के इतिहास के बारे में पढ़ें।गौरतलब है कि विजयपुरा जिले में कांग्रेस के रीजनल हेड ऑफिस की दीवारों पर रात भर पोस्टर चिपकाए गए। स्थानीय नेताओं ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि पुलिस कर्मियों ने तस्वीरें हटा दी गईं और पुलिस उन बदमाशों का पता लगाने के लिए जांच कर रही कि ये फोटो किसने चिपकाई। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+