आज होने वाली विपक्ष की बैठक से एक और बड़ा दल बना सकता है दूरी
नई दिल्ली, 15 जून। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर विपक्ष एकजुटता बनाने की कोशिश में जुटा है। पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने 15 जून को विपक्षी दल के नेताओं की एक बैठक बुलाई है। आज होने वाली इस बैठक से बीजू जनता दल दूरी बना सकता है।18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज दिल्ली में होने वाली बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बीजेडी के अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी इस बैठक से दूर रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों ही नेता विपक्ष की बैठक से दूर रह सकते हैं। ममता बनर्जी ने 22 अहम विपक्षी दलों की आज दिल्ली में बैठक बुलाई है।

टीआरएस भी बना सकता है दूरी
सूत्रों की मानें तो तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुखिया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी इस बैठक से दूर रह सकते हैं। उन्हे भी ममता बनर्जी ने विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया है। बीजेडी की लोकसभा सांसद पिंकी मिश्रा ने कहा कि उन्हें नेतृत्वकी ओर से इस बैठक के लिए किसी भी तरह का कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुई है, कई और सांसदों ने इसी बात को आगे बढ़ाया है।
Recommended Video
बीजेडी पर नजर
बीजेडी सूत्र के अनुसार पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से बराबर की दूरी बनाकर रखी है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगी। बेजेडी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि जहां तक राष्ट्रपति चुनाव की बात है , हमारी पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सही समय पर इसका फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही कह दिया है कि बीजेडी का समर्थन उम्मीदवार के चयन पर निर्भर करेगा, जोकि अभी हुआ नहीं है। आखिर हम क्यों किसी गुट का हिस्सा बनें।
वोट का गणित
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में बीजेडी की भूमिका काफी अहम होने वाली है। नवीन पटनायक की पार्टी के पास 12 लोकसभा सांसद हैं, राज्यसभा में 9 सांसद हैं, जबकि ओडिशा विधानसभा में 114 सदस्य हैं। वहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपीके पास लोकसभा की 22 सीटें हैं, राज्यसभा की 9 सीटें हैं,विधानसभा की 151 सीटें हैं। इलेक्टोरल वोट की बात करें तो एनडीए को 13 हजार अतिरिक्त वोट की जरूरत होगी ताकि वह अपने उम्मीदवार को राष्ट्रपति के पद पर पहुंचा सके। इसके लिए उसे या तो बीजेडी या फिर वाईएसआरसीपी के समर्थन की जरूरत होगी। बीजेडी केपास 31686 वोट तो वाईएसआरसीपी के पास 43450 इलेक्टोरल वोट हैं।












Click it and Unblock the Notifications