BJD ने मनाया अपना 27वां स्थापना दिवस, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नबीन ओडिशा बनाने का लिया संकल्प

ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने अपने गठन के 27 साल पूरे होने पर स्थापना दिवस मनया। बीजेडी के 27 साल पूरे होने पर ओडिशा में जश्न मनाया गया। इस दौरान प्रदेशभर में हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नबीन ओडिशा बनाने का संकल्प लिया।

स्थापना दिवस पर बीजेडी के संस्थापक और अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने पिता बीजू पटनायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बीजू जनता दल का गठन 26 दिसंबर 1997 को हुआ था। बीजू पटनायक के अप्रैल में निधन के बाद बीजेडी का स्थापना किया गया था।

BJD ने मनाया अपना 27वां स्थापना दिवस

बीजेडी उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि राज्य मुख्यालय 'संखा भवन' में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य और इसके लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने की शपथ ली।
मुझे बीजद का एक अनुशासित सदस्य होने पर गर्व है।

नवीन पटनायक ओडिशा के विकास के वास्तुकार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा के विकास के वास्तुकार हैं और मैं राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक सैनिक के रूप में काम करूंगा। मैं राज्य की वैध मांगों के लिए लड़ूंगा। पार्टी सदस्यों ने समारोह में कहा कि मैं एक समृद्ध, सशक्त और स्वाभिमानी नए ओडिशा के निर्माण के लिए काम करने की प्रतिज्ञा लेता हूं।

कटक में 'आनंद भवन' से भुवनेश्वर में शंख भवन तक एक साइकिल रैली का आयोजन

बीजद का स्थापना दिवस सभी ब्लॉकों, शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और 147 विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों, वृक्षारोपण अभियान और अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया गया। कटक में 'आनंद भवन' से भुवनेश्वर में शंख भवन तक एक साइकिल रैली आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें- BJD सरकार पर बरसी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ओडिशा में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+