ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेडी, भाजपा और कांग्रेस ने दुर्गा पूजा पर लिया ये संकल्प, गरमाई सियासत
दुर्गा पूजा के मौके पर ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के अलावा विपक्षी भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने 2024 में होने वाले चुनाव के लिए विशेष संकल्प लिया है। जिसके बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। राजनीतिक दल बीजद, भाजपा और कांग्रेस 2024 की अहम लड़ाई से पहले विशेष संकल्प लेकर आए हैं।

दुर्गा पूजा के मौके पर भाजपा ने दावा किया कि लोग बीजद में कई 'महिषासुरों' का वध करेंगे और भाजपा इस बार ओडिशा में सत्ता में आएगी। वहीं कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार और ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी सरकार दोनों को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने कहा बीजद लोगों के दिलों में है और विपक्षी दलों के दावों का कोई महत्व नहीं है।
बता दें दुर्गा पूजा के मौके पर राजनीतिक दलों के नेता दूर्गा पंडालों में मां का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंचे थे। आडिशा के संबलपुर के दुर्गा पंडाला में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे थे इसके अलावा राज्य भाजपा अध्यक्ष कटक में पूजा पंडाल में मां दुर्गा का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे।
केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा हमारे देश में महिलाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को सुनिश्चित करने का एक नया युग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के माध्यम से शुरू हुआ है।
वहीं बाराबती-कटक के पूर्व विधायक देबाशीष सामंतराय ने कहा "महिलाएं शक्ति का प्रतीक हैं और पूजा पंडालों के माध्यम से हमें यह संदेश मिलता है। हम महिलाओं का सशक्तिकरण भी चाहते हैं।"
कटक के पूजा पंडाल में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक पहुंचे थे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक तारा बाहिनीपति ने जयपोर में दुर्गा मां का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications