आप में कलह, मलाई खाएँगे आशुतोष
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आम आदमी पार्टी (आप) में प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पैदल किए जाने के बाद आशुतोष का राज्य सभा में जाना तय माना जा रहा है। उनके अलावा पार्टी कुमार विश्वास को भी राज्यसभा के लिए भेज सकती है।
दिल्ली से राज्यसभा के लिए तीन नेता 2018 में ही जा सकेंगे। पहले योगेन्द्र यादव के अलावा प्रो. आनंद कुमार और कुमार विश्वास का नाम भी लिया जा रहा था कि इन्हें पार्टी राज्य सभा में भेज सकती है।
बदले हालात
पर अब प्रों आनंद कुमार और यादव तो पार्टी में कुछ रहे नहीं हैं, इसलिए इन्हें तो राज्य सभा में भेजे जाने का सवाल ही नहीं होता।जानकारों ने बताया कि आशुतोष घोर अवसरवादी हैं। उन्होंने भावी लाभ पर नजर रखते हुए यादव और प्रशांत भूषण से संबंध तोड़ लिए। अब वे पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल के साथ हैं।













Click it and Unblock the Notifications