देखें तस्‍वीरें- नीता अंबानी की जन्‍मदिन पार्टी पर लगा सितारों का जमावड़ा

जोधपुर। भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्‍नी नीता अंबानी ने कल जोधपुर में अपना जन्‍मदिन मनाया। इस मौके पर देश की कई जानी मानी शख्सियतें इस समारोह में शामिल हुई। बालीवुड से आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और विनोद खन्‍ना समारोह में सम्मिलित हुए तो क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे सितारों ने समारोह की शान बढ़ाई।

मुकेश ने यह पार्टी खास तौर पर पत्‍नी नीता के लिए आयोजित की थी। यह समारोह दो दिन तक चला। अंबानी परिवार देश का प्रतिष्ठित औद्योगिक परिवार है। नीता अंबानी आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं जो कि इस बार के संस्‍करण की विजेता रही है।

अंबानी परिवार ने उद्योग, समाज सेवा, खेल और फिल्‍म प्रत्‍येक क्षेत्र में निवेश किया है, सचिन तेंदुलकर, आमिर खान और अनिल कपूर इस परिवार के करीबी माने जाते हैं।

देखें तस्‍वीरें-

लक्ष्‍मीनिवास मित्‍तल और उनकी पत्‍नी

लक्ष्‍मीनिवास मित्‍तल और उनकी पत्‍नी

उद्योगपति लक्ष्‍मीनिवास मित्‍तल और उनकी पत्‍नी जन्‍मदिन समारोह से निकलते हुए।

प्रफुल्‍ल पटेल और उनकी पत्‍नी

प्रफुल्‍ल पटेल और उनकी पत्‍नी

नीता अंबानी की जन्‍मदिन पार्टी मनाने के बाद समारोह से निकलते केंद्रीय मंत्री प्रफुल्‍ल पटेल और उनकी पत्‍नी।

रणबीर कपूर और सचिन तेंदुलकर

रणबीर कपूर और सचिन तेंदुलकर

पार्टी में सचिन तेंदुलकर एक नये अंदाज में नजर आये।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

जन्‍मदिन समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौटती अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

विनोद खन्‍ना

विनोद खन्‍ना

नीता अंबानी की पचासवीं जन्‍मदिन में बॉलीवुड के पुराने जमाने के स्‍टार विनोद खन्‍ना भी आये।

उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ नीता अंबानी की जन्‍मदिन पार्टी में पहुंचे।

धूम वाले अंदाज में दिखे आमिर

धूम वाले अंदाज में दिखे आमिर

नीता अंबानी की जन्‍मदिन पार्टी पर धूम 3 के अंदाज में दिखे आमिर खान।

कोकिलाबेन और ईशा अंबानी

कोकिलाबेन और ईशा अंबानी

नीता अंबानी की जन्‍मदिन पार्टी में कोकिलाबेन और ईशा अंबानी भी आयीं।

जोधपुर में नीता अंबानी

जोधपुर में नीता अंबानी

जोधपुर में अपने जन्‍मदिन समारोह में आयी नीता अंबानी।

क्रिकेट प्रशंसक

क्रिकेट प्रशंसक

नीता अंबानी क्रिकेट के खेल की प्रशंसक हैं और मुंबई इंडियंस टीम की प्रमुख हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+