Bird Flu in India: पंजाब घोषित हुआ 'नियंत्रित क्षेत्र', असम ने पोल्ट्री उत्पाद के आयात पर लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली। Bird Flu in India: देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर लगतारा बढ़ रहा है। अभी तक बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो गई है। राजधानी दिल्ली में भी 200 से अधिक पक्षियों के मृत पाए जाने की खबर मिली है। पंजाब सरकार ने पड़ोसी राज्यों में हो रही पक्षियों की मौत को देखते हुए पूरे राज्य को 'नियंत्रित क्षेत्र' घोषित कर दिया है। वहीं असम सरकार ने शनिवार को उत्तरपूर्वी क्षेत्र के बाहर से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दिया है। पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक लागू रहेगा।

पंजाब सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, 15 जनवरी तक राज्य में पोल्ट्री और असंसाधित पोल्ट्री मांस सहित जीवित पक्षियों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। स्थिति के आधार पर सरकार के इस फैसले की समीक्षा की जाएगी। पशुपालन विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव वीके जंजुआ ने कहा कि दोनों ही फैसले पशुपालन मंत्री त्रिप्त राजेंद्र सिंह बाजवा से चर्चा के बाद लिए गए हैं ताकि बर्ड फ्लू संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा, 'पशु अधिनियम, 2009 में संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के तहत रोग नियंत्रित करने के लिए अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ये निर्णय लिए गए हैं।'
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) से अनुरोध किया है कि वे पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाएं। इसमें अफवाह से प्रभावित उपभोक्ताओं को उचित सलाह देने को कहा गया है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात सहित कम से कम छह राज्यों से बर्ड फ्लू की सूचना मिली है।
गुजरात में 14 साल पहले फैला था बर्ड फ्लू, अब यहां काफी पक्षी मरे, पोल्ट्री फार्मों के संचालक भयभीत
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications