'कोर्ट की अवमानना' वाले बयान पर घिरे बिप्लब कुमार देब, कहा- मैं इस राज्य का टाइगर हूं, कोर्ट नहीं

नई दिल्ली, सितंबर 27। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनपर विपक्ष ने कोर्ट की अवमानना करने का आरोप लगाया है। दरअसल, पिछले शनिवार को बिप्लब कुमार देब एक कार्यक्रम में त्रिपुरा सिविल सेवा के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था, "मैं एक टाइगर हूं, कोर्ट नहीं"। सीएम के इस बयान को कोर्ट की अवमानना बताते हुए विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। सीएम के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

      Tripura CM Biplab Deb विवादों में, अधिकारियों से कहा- कोर्ट की अवमानना से न डरें | वनइंडिया हिंदी
      biplab kumar deb

      ये था सीएम का पूरा बयान

      मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने संबोधन में कहा था, "मुझे कई अधिकारियों ने ये कहा है कि हम लोगों के लिए कोई विशेष कार्य नहीं कर सकते, क्योंकि ऐसा करने से कोर्ट की अवमानना होगी, उन अधिकारियों से मैंने यहीं कहा कि इसमें डरने वाली क्या बात है? अदालत अपना फैसला देगी, लेकिन पुलिस उसे लागू करेगी और पुलिस मेरे कंट्रोल में है।" बिप्लब देब ने कहा था कि अधिकारी कोर्ट से ऐसे डरते हैं, जैसे कोई बाघ हो, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस राज्य का टाइगर मैं हूं, मैं लोगों द्वारा चुनी गई इस सरकार का मुखिया हूं, मुझे लोगों ने चुना है अदालत ने नहीं, अदालत लोगों के लिए है, लोग अदालत के लिए नहीं हैं।

      टीएमसी ने साधा निशाना

      बिप्लब कुमार देब के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस बयान को लेकर विपक्ष ने उनपर निशाना साधा है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बिप्लब के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि उनका ये बयान पूरे देश के लिए शर्मनाक है, वह बेशर्मी से लोकतंत्र, न्यायिक व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं, क्या सुप्रीम कोर्ट इनके बयान का संज्ञान लेगा जिसमें अपमान झलक रहा है?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+