बॉलीवुड की 'बिल्लो रानी' ने भी पढ़े 'किन्नर बहू' के कसीदे, कहा-'लड़की में है Big Boss 14 जीतने का दम'

Bipasha Basu Praises Rubina Dilaik, says she deserves to win 'Bigg Boss 14', see Post: मुंबई। कलर्स के मशहूर शो 'बिग बॉस 14' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो के दर्शकों को अब बस इसके विजेता का इंतजार है। सोशल मीडिया पर तो लोग टीवी जगत की 'किन्नर बहू' यानी रुबीना दिलैक को जीत का प्रबल दावेदार मान रहे हैं को कुछ लोगों ने उसे विनर घोषित भी कर दिया है। वैसे बता दें कि रुबीना टीवी की चर्चित बहू में से एक हैं और उनके पास फैंस की एक अच्छी-खासी फेहरिस्त भी है। लेकिन अब उनकी तारीफ बॉलीवुड की 'बिल्लो रानी' यानी कि बिपाशा बसु ने की है।

 'बिल्लो रानी' ने भी पढ़े 'किन्नर बहू' के कसीदे

'बिल्लो रानी' ने भी पढ़े 'किन्नर बहू' के कसीदे

उन्होंने रुबीना को सपोर्ट करते हुए कहा है कि वो इस बार का शो जीत सकती हैं क्योंकि उनके पास हर वो गुण है, जो कि 'बिग बॉस' के विनर में होना चाहिए। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर रुबीना दिलैक की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'बिग बॉस 14 देखा, यह लड़की 'रुबीना दिलैक' क्या स्ट्रॉन्ग लड़की है, उसे जरूर जीतना चाहिए, उसे बहुत शुभकामनाएं'। अपनी इंस्टा स्टोरी में बिपाशा बसु ने अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को भी टैग किया है।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बिपाशा की पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बिपाशा की पोस्ट

मालूम हो कि बिपाशा की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि रुबीना ने इस शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एंट्री की थी। फिलहाल घरवालों के फैसले के कारण अभिनव शुक्ला को घर से बेघर होना पड़ा। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 14' के फिनाले की डेट अभी तय नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस महीने के अंत में ही 'बिग बॉस 14' का विजेता मिल जाएगा।

टीवी की 'छोटी बहू' के नाम से मशहूर हैं रुबीना दिलैक

टीवी की 'छोटी बहू' के नाम से मशहूर हैं रुबीना दिलैक

बता दें कि टीवी की 'छोटी बहू' ( शो) के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली रुबीना दिलैक ने साल 2006 में 'मिस शिमला' और 'मिस नॉर्थ इंडिया पेजेंट (2008) सहित कई सौंदर्य प्रतियोगिता जीती हैं। उनका 'शक्ति-एक एहसास' भी काफी लोकप्रिय शो था, जिसमें रुबीना एक 'किन्नर बहू' के रोल में थी।

अभिनव शुक्ला एक पॉप्युलर मॉडल

जबकि मूल रूप से पंजाबी अभिनव शुक्ला एक पॉप्युलर मॉडल और टीवी स्टार हैं। वह कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।अभिनव शुक्ला ने 23 जुलाई 2017 में भाई के साथ लद्दाख की सबसे ऊंची पहाड़ी स्टोक कांगरी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी, अभिनव और रुबीना दिलैक ने लगभग साढ़े चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 जून 2018 में शादी की थी।

 पति-पत्नी की दिखी कमेस्ट्री, सलमान से हुई थीं रूबीना नाराज

पति-पत्नी की दिखी कमेस्ट्री, सलमान से हुई थीं रूबीना नाराज

वैसे आपको बता दें कि इस शो के दौरान रूबीना और अभिनव के बीच में गजब की कमेस्ट्री दिखी। रूबीना तो अभिनव के लिए शो के होस्ट सलमान खान से भी भिड़ गई थीं और तो और उन्होंने ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि वो शो को छोड़ना चाहती हैं क्योंकि वो शो के होस्ट सलमान खान से बहुत ज्यादा खफा हैं। रूबीना ने कहा कि सलमान खान ने उनके पति अभिनव शुक्ला को 'सामान' कहकर बुलाया था, जिसका उन्हें काफी बुरा लगा है, वो अपना तो अपमान बर्दाश्त कर सकती हैं लेकिन अपने पति का अनादर उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए वो अब शो को छोड़ना चाहती हैं। हालांकि बाद में मामले को सुलटा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+