Dolly Chaiwala: चाय पीने के बाद मुरीद हुए बिल गेट्स, जानिए 'डॉली चाय' वाले को दिए कितने रुपये
Dolly Chaiwala: दिग्गज अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डॉली चाय वाले काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया फर डॉली चाय वाला काफी फेमस है। उनके स्वैग के लाखों लोग दीवाने हैं। लेकिन बिल गेट्स जब उनके टपरी पर पहुंचे और वहां चाय पी, इसके बाद से डॉली चाय वाले सोशल मीडिया की सनसनी बन गए हैं।
डॉली चाय वाले की चाय 7 रुपये से शुरू होती है। उनकी चाय का स्वाद बेहद जबरदस्त है। चाय के साथ-साथ वे लोगों को मनोरंजन भी करते हैं। जब बिल गेट्स उनकी टपरी पर पहुंचे तो आम इंसान की तरह ही वहां गए। डॉली चाय वाले उन्हें पहचान नहीं पाए।

बिल गेट्स ने उनसे एक कप चाय मांगी तो उन्होंने उन्हें एक कप चाय दे दी। इसके बाद उन्होंने आम लोगों की तरह नॉर्मल कीमत ही दिया। टेक्निकल परिवार के मुताबिक, डॉली चाय वाले ने बताया कि बिल गेट्स को चाय के लिए उतना ही चार्ज किया जितना की और लोगों से करते हैं। आमतौर पर डोली चाय वाले के पास चाय 10 रुपये की चाय मिलती है।
'डॉली चाय की पहल अन्य लोगों के लिए प्रेरणा'
बिल गेट्स ने उनकी चाय की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि डॉली चाय की यह पहल अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। बता दें कि डॉली चाय वाले का असली नाम सुनील पाटिल है। वह महाराष्ट्र नागपुर का रहने वाला है। उनका जन्म 1998 में हुआ था। उनके इंस्टाग्राम पर 11 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
स्टार्टअप को बड़ा बनाने के लिए करेंगे कड़ी मेहनत
बिल गेट्स से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि हम अपने स्टार्टअप को और भी बड़ा बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। डोली चाय वाले को दूसरे दिन पता चला कि वह जिस व्यक्ति को चाय पिलाया है वह कोई और नहीं वह खुद बिल गेट्स ही थे।
यह भी पढ़ें- डॉली चायवाले ने नहीं पहचाना था बिल गेट्स को, अब बताई अपनी दिली तमन्ना, कहा-एक दिन चाहता हूं कि पीएम...












Click it and Unblock the Notifications