डॉली चायवाले ने नहीं पहचाना था बिल गेट्स को, अब बताई अपनी दिली तमन्ना, कहा-एक दिन चाहता हूं कि पीएम...
डॉली चायवाला का माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को चाय पिलाने का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से काफी वायरल हो रहा है। चाय बेचने वाले डॉली ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उसे पता ही नहीं था कि वह बिजनेस टाइकून को चाय परोस रहा था।
एएनआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डॉली चायवाला ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उन्होंने बिल गेट्स को चाय परोसी है तो उन्हें कैसा महसूस हुआ। उन्होंने एक दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय परोसना की इच्छा भी जाहिर की है।

एएनआई ने लिखा, "माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें डॉली की चाय का आनंद लेते देखा जा सकता है।" साथ ही एएनआई ने डॉली चायवाला का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें वो कह रहे हैं, "मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था। मैंने सोचा कि वह विदेश से आया लड़का है इसलिए मुझे उसे चाय पिलानी चाहिए।" डॉली ने आगे बताया कि अगले दिन नागपुर लौटने के बाद उन्हें बिल गेट्स की पहचान के बारे में पता चला।
डॉली ने बताया, "उन्होंने (बिल गेट्स) कहा 'वाह, डॉली की चाय।' हमने बिल्कुल भी बात नहीं की, वह मेरे पास ही खड़े थे और मैं अपने काम में व्यस्त था। मैं साउथ की फिल्में देखता हूं और उन्हीं से मैंने स्टाइल सीखी है... आज मुझे लग रहा है कि मैं 'नागपुर का डॉली चाय वाला' बन गया हूं। भविष्य में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय परोसना चाहता हूं।''
डॉली चायवाला अपने चाय बेचने के अनोखे स्टाइल के लिए मशहूर है। अपने खास स्टाइल की वजह से वो रातों-रात स्टार बन गया है। बिल गेट्स से हुई मुलाकात के बाद डॉली सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
सुनील पाटिल है जिन्हें लोग डॉली चायवाला के नाम से जानते हैं, महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं। वो चाय बनाने और उसे बेचने के लिए एक अनोखा तरीके का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से वो मशहूर हैं। डॉली एक साधारण घर से आते हैं। उनका जन्म 1998 में हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनके 11 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications