बिहार: विधानसभा उपचुनाव की अधूसचना आज, नज़र राजद-जदयू गठबंधन पर

bihar-election
पटना। बिहार की राजनीति अब हर पल करवट बदलने के मूड में है। आज तय हो जाएगा कि कौन सा दिग्गज किससे टक्कर लेकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। राज्य की 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की अधिसूचना आज जारी की जाएगी।

नरकटियागंज, राजनगर(सुरक्षित), जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउद्दीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका, मोहनियां(सुरक्षित) विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी 10 सीटों के लिए उप चुनाव को लेकर तैयारियां अब लगभग अंतिम चरण में है।

पढ़ें- मर्डर में शामिल नेत्री

दरअसल विधानसभा की दस सीटें लोकसभा चुनाव के दौरान हुई राजनीतिक उथल पुथल के कारण रिक्त हो गई थी । 21 अगस्त को इन सभी सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। इनमें छह सीटें भाजपा, तीन सीटें राजद व एक जदयू के खेमे में थी। उप चुनाव में राजद व जदयू गठबंधन का भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी गठबंधन के साथ सीधी टक्कर हो सकती है।

इन क्षेत्रों में होंगे उप चुनाव

  • नरकटियागंज
  • राजनगर (सुरक्षित)
  • जाले
  • छपरा
  • हाजीपुर
  • मोहिउद्दीननगर
  • परबत्ता
  • भागलपुर
  • बांका
  • मोहनियां(सुरक्षित)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+