नेपाल में जलजला, भारत में तबाही, बिहार में सबसे ज्यादा मरे लोग
पटना। नेपाल में आई तबाही के कारण भारत में भी तबाही मचाई है। उत्तर भारत के करीब 10 राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रुक-रुक कर आये भूकंप के सात झटकों से शनिवार को पूरा उत्तर बिहार थर्रा उठा। भूकंप के कारण मधुबनी में सड़कों में दरारें पड़ गई।

अलग-अलग जगहों पर इस तबाही ने मौत का तांडव खेला। मकान और दीवारों के गिरने से 60 लोगों की जान चली गई। जबकि 133 लोगों घायल होने की खबरें आ रही है।
बिहार के दरभंगा, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, स्योहर और सारण जिले में सबसे ज्यादा तबाही मची है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालात पर नजर रखे हुए हैं। एनडीआरएफ की 5 टीमें बिहार भेजी गई है। सरकार ने मृतकों के लिए 4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले यहां भारी तूफान ने तबाही मचाई थी, जिसमे करीब 45 लोगों की जानें चल गई थी। अब यहां भूकंप ने प्रकोप मचाया है।












Click it and Unblock the Notifications