कलयुगी मां ने रोते बच्चे के होठों को फेविक्विक से चिपकाया, पिता ने देखा तो उड़े होश

नई दिल्ली। यूं तो मां को भगवान का रूप कहा जाता है लेकिन बिहार की घटना मां की ममता को दागदार करती है। दरअसल यहां छपरा में एक महिला का बच्चा जोर जोर से रो रहा था। ऐसे में महिला ने तंग आकर उसके साथ जो किया उसे जानकर कोई भी घबरा जाएगा। जब बच्चे के पिता ने उसकी हालत देखी तो उसके होश उड़ गए। दरअसल महिला ने अपने बच्चे के रोने चीखने से परेशान होकर उसके होठों को फेवीक्विक से चिपका दिया था। बता दें कि फेवीक्विक एक बेहद स्ट्रांग एडहिसिव है।

पति से बोली- अब तो बिलकुल नहीं रोएगा

पति से बोली- अब तो बिलकुल नहीं रोएगा

बच्चे का पिता जब काम से लौटा तो उसने देखा कि बच्चे के मुंह से जरा भी आवाज नहीं निकल रही थी। उसे लगा कि बच्चे ने शायद गलती से डिटरजेंट खा लिया है। उसने बताया- जब मैंने देखा कि बच्चा चुप है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है तो मैंने पत्नी शोभा से पूछा। पत्नी ने जवाब दिया- बच्चा हमेशा रोता रहता है। अब उसके होंठ पर गोंद लगा दी है तो बिलकुल नहीं रोएगा। ये सुनते हा मेरे पांव तले जमीन खिसक गई। मैंने धोने की कोशिश की लेकिन बच्चे का मुंह बुरी तरह चिपक चुका था।

अस्पताल ले गए तो बची जान

अस्पताल ले गए तो बची जान

बच्चे को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया तो किसी तरह उसके होंठों को फेवीक्विक के प्रभाव से बचाया गया। अब बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ये खबर सामने आने के बाद से लोग उसकी मां की खूब आलोचना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उसकी बेवकूफी के लिए उसे जमकर कोस रहे हैं।

शराब पीकर पिता करता था बच्ची की पिटाई

शराब पीकर पिता करता था बच्ची की पिटाई

बच्चों के साथ क्रूरता का ये कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह की खबरें पहले भी आती रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें एक पिता अपने बेटी को बुरी तरह से पीट रहा था। बाद में मालूम हुआ कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है जिसे वापस बुलाने की लिए वह बच्ची को पीटकर उसकी वाडियो उसे भेजता था और धमकाता था। पत्नी द्वारा वीडियो वायरल किए जाने पर शख्स को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें- बेटी पर क्रूरता कर पत्नी को भेजता था VIDEO, महिला ने फेसबुक पर शेयर की पति की करतूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+