बेटी पर क्रूरता कर पत्नी को भेजता था VIDEO, महिला ने फेसबुक पर शेयर की पति की करतूत

Bihar news, बिहार। बिहार में एक हैवान पिता की हैवानियत से जुड़ा वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस हैवान पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन इस घटना के बाद से ही सभी के जुबान पर बस यही सवाल है कि कोई पिता अपनी पांच साल की मासूम बच्ची पर इतने जुल्म कैसे कर सकता है।

पत्नी छोड़कर गई तो बेटी को किया प्रताड़ित

पत्नी छोड़कर गई तो बेटी को किया प्रताड़ित

मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक बाप अपनी मासूम बच्ची को इसलिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देता था, क्योंकि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इतना ही नहीं हैवान पिता शराब के नशे में धुत होकर मासूम की पिटाई का लाइव वीडियो बना उसे अपनी पत्नी को व्हॉट्सएप कर वापस लौटने की धमकी दिया करता था। मासूम बच्ची की पिटाई के दौरान पिता उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी देता था।

पत्नी ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

पत्नी ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

दरिंदे पति के रोज-रोज भेजे जा रहे वीडियो से परेशान हो आखिरकार पत्नी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और लोगों से मदद की गुहार लगाई। फेसबुक के माध्यम से बेबस मां की गुहार लोगों तक पहुंची और फिर थोड़ी ही देर में बच्ची की पिटाई से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया के जरिये बुधवार को किसी ने पटना एसएसपी गरिमा मल्लिक को भेज दिया। एसएसपी ने तुरंत इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कंकड़बाग पुलिस को तत्काल बच्ची को छुड़ाने का निर्देश दिया। कंकड़बाग पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची वहां का नजारा देख दंग रह गई।

पुलिस ने बच्ची को कराया मुक्त, पिता अरेस्ट

पुलिस ने बच्ची को कराया मुक्त, पिता अरेस्ट

दरअसल, भारी संख्या में लोग मासूम को छुड़ाने उसके घर पहुंच हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मासूम को उसके पिता के चंगुल से मुक्त कराते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के वक्त भी बच्ची का पिता शराब के नशे में था। गिरफ्तार आरोपी पिता का नाम कृष्णा मुक्तिबोध बताया जा रहा है, जो कंकड़बाग के रेंटल फ्लैट में रहता था। पूर्व में मगध यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में पदस्थापित कृष्णा मुक्तिबोध ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

16 साल पहले हुई थी शादी, शराब पीकर मारपीट करता था पति

16 साल पहले हुई थी शादी, शराब पीकर मारपीट करता था पति

बच्ची की मां के मुताबिक, उसकी शादी 16 साल पहले कृष्णा से हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही वो लगातार उसके और उसकी तीन बेटियों के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान होकर वो 6 महीने पहले अपनी दो बेटियों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। हालांकि, घर छोड़ने के दौरान वो अपनी सबसे छोटी बेटी को लेकर नहीं जा पाई थी, जिसके बाद से ही आरोपी पिता रोज शराब के नशे में मासूम की पिटाई कर उसका वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को वापस लौटने की धमकी दे व्हाट्सएप करता था। कंकड़बाग पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता ने मासूम की पिटाई से इनकार किया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर उसपर केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+