Bihar Exit Poll 2020: इस बार बिहार में किसकी सरकार, जानिए क्या कहता है Times Now C Voter Survey
Times Now C Voter Survey: बिहार में तीन चरणों का मतदान खत्म हो चुका है और अब सबकी निगाहें आने वाले मंगलवार यानी की 10 नवंबर को लगी हुई हैं, क्या एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार की वापसी बिहार में होगी या फिर राजद नेता तेजस्वी के सिर सीएम का ताज सजेगा या चिराग पासवान कुछ नया कमाल करेंगे, ये ही सवाल हर किसी के मन में घूम रहा हैं। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी, पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हुआ था, तो दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोट डाले गए हैं, फिलहाल चुनावी नतीजों से पहले हम आपके लिए लाए हैं टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल विश्वलेषण, जिसके जरिए जानते हैं कि इस बार बिहार में किसकी सरकार?
Recommended Video

टाइम्स नाउ के पोल्स के मुताबिक बिहार में इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है, यानी कि इस बार भी वहां जोड़-तोड़ की ही सरकार बनने वाली है, सर्वे के मुताबिक , एनडीए को 116 सीटें ,यूपीए को 120 सीटें , एलजेपी के 1 सीट और अन्य के खाते में 6 सीटें जाती दिख रही हैं। मालूम हो कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। सर्वे के मुताबिक एनडीए को 37.70 प्रतिशत वोट मिले हैं तो वहीं महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों )को 36.30 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि एलजेपी के खाते में 8.50 प्रतिशत और अन्य को 17.50 प्रतिशत मत मिलते नजर आ रहे हैं।
'एनडीए के दलों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी'
टाइम्स नाउ और सीवोटर के सर्वे में एनडीए के दलों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और उसे 70 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं जेडीयू को 42, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 2 और वीआईपी को 2 सीटें मिल रही हैं। जबकि महागठबंधन में सबसे बड़ा दल आरजेडी है और इसे 85 सीटें मिल रही हैं तो वहीं कांग्रेस को 25 और लेफ्ट दलों को 10 सीटें मिलती बताई गई हैं।

मालूम हो कि इस बार बिहार में गठबंधन की बहार है, चार गठबंधन मैदान में हैं, पहला गठबंधन NDA का है, जिसमें JDU, BJP और मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) शामिल है, जबकि दूसरा गठबंधन RJD, congress और वाम दलों का है, जबकि तीसरे गठबंधन में कुशवाहा की रालोसपा, BSP,जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, जबकि चौथे गठबंधन में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रेशेखर है, तो वहीं इन सबसे अलग लोजपा अपने दम पर चुनावी मैदान में है, JDU से अलग होने के बाद से चिराग पासवान पूरे चुनाव में प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को अयोग्य और उनकी वापसी तय बताते रहे हैं, अब उनकी बातों पर जनता ने कितना भरोसा किया है और क्या ये एग्जिट पोल हकीकत में बदलेगा, इस बारे में पता तो 10 नवंबर को ही लगेगा, जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications