India TV Exit Poll: एनडीए या महागठबंधन? जानिए बिहार की जनता किसके सिर सजा रही सत्ता का ताज
नई दिल्ली। बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। कोरोना वायरस संकट के बावजूद बिहार की जनता ने लोकतंत्र के इस त्योहार में जमकर भाग लिया, शनिवार को भारी संख्या में लोग मतदान करने वोटिंग बूथ पहुंचे। 78 सीटों पर हुए मतदान में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग समाप्त होते ही अब एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं, इंडिया टीवी (India TV) के एग्जिट पोल की माने तो बिहार में इस बार सत्ता महागठबंधन के हाथ में जाती दिख रही है। India TV Exit Poll में एनडीए को 116, महागठबंधन को 120, एलजेपी को 01 और अन्य को 06 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
Recommended Video

गौरतलब है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव का अहम मुद्दा रोजगार रहा, राज्य के युवाओं ने भी बेरोजगारी की समस्या पर अपना वोट दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान जेडीयू नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरते हुए सरकार बनने पर 10 लाख नौकरियों का वादा किया। वहीं, बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर बड़ा दांव खेलते हुए अगले 5 वर्षों में 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। शुरुआती एग्जिट पोल को देखते हुए बिहार में बड़े राजनीतिक उलटफेर की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2020: इस बार बिहार में किसकी सरकार, जानिए क्या कहता है Times Now C Voter Survey
2015 में चुनाव के क्या थे परिणाम
2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन (जिसमें जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस साझा मंच पर थे) ने 178 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 58 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। महागठबंधन की ओर से नीतीश कुमार सीएम बने। हालांकि, 2017 में वो महागठबंधन से अलग हो गए और NDA में शामिल हुए लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उनका कब्जा कायम रहा। वो 15 साल से बिहार के सीएम हैं।












Click it and Unblock the Notifications