Bihar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के पैरा खिलाड़ियों को सम्मान, सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख

राष्ट्रीय खेल दिवस पर, बिहार नकद पुरस्कार और सरकारी मान्यता के साथ पैरालंपिक पदक विजेताओं सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेगा। राणा ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता, जबकि कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किया। यह समारोह पैरा एथलीटों का समर्थन करने और 'मेडल लाओ, जॉब पाओ' योजना के तहत अवसरों को बढ़ावा देने की बिहार की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार के दो उत्कृष्ट पैरा खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेता पैरा खिलाड़ी सोमन राणा और झंडू कुमार को खेल सम्मान से सम्मानित करेंगे।

Bihar honours Paralympic stars Somon Rana and Zhandu Kumar

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि सम्मान समारोह मुख्यमंत्री आवास पर शाम 5 बजे आयोजित होगा। इस दौरान गया के सोमन राणा को 30 लाख रुपये और नालंदा के झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया जाएगा।

गया जिले से ताल्लुक रखने वाले सोमन राणा उत्कृष्ट पैरा एथलीट हैं। उनका खेल सफर बॉक्सिंग से शुरू हुआ था और वे राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। इसके बाद वे भारतीय सेना में शामिल हुए।

वर्ष 2006 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में सेवा के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में उन्होंने अपना दाहिना पैर खो दिया। जीवन के तीसरे दशक के उत्तरार्ध में पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत करने के बावजूद उन्होंने कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सोमन राणा ने पुरुष F57 शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के साथ वे इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के प्रथम खिलाड़ी बने।

झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

नालंदा जिले के हरनौत निवासी झंडू कुमार का जन्म वर्ष 1997 में हुआ था। बचपन में ही वे पोलियो से प्रभावित हो गए, जिससे उनके पैरों की गतिशीलता प्रभावित हुई। परिवार को उनके उपचार पर अपनी सीमित आर्थिक बचत खर्च करनी पड़ी और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद झंडू कुमार ने दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और अनुशासन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में उन्होंने पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन किया।

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं खिलाड़ियों का सम्मान

दोनों खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। 'खेलो इंडिया संवाद' के दौरान प्रधानमंत्री ने झंडू कुमार की संघर्षपूर्ण यात्रा और उपलब्धि की विशेष रूप से सराहना की थी। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बिहार की खेल प्रतिभाओं की बढ़ती पहचान और राष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान के तौर पर देखा जा रहा है।

'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत नियुक्ति के पात्र

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अनुसार, दोनों खिलाड़ी 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत निर्धारित सरकारी नियुक्ति के लिए योग्य पात्र हैं। सोमन राणा और झंडू कुमार की उपलब्धियां राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। उनके संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत ने यह संदेश दिया है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+