बिहार: बाढ़ में घर-घर जाकर लोगों का हाल जान रहीं सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया ऋतु, चंदा मांग कर रहीं मदद

बिहार: पंचायत मुखिया ऋतु, जो घूम-घूम कर रहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से भारी बाढ़ के चलते बिहार में जन-जीवन पटरी से उतरा हुआ है। गांव के गांव बर्बाद हो रहे हैं, जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है। जहां एक तरफ शासन-प्रशासन की तैयारियां सवालों में हैं। वहीं सीतामढ़ी जिले के सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया ऋतु जयसवाल की कोशिशें चर्चा में हैं। बता दें, बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 46 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

बिहार: बाढ़ में घर-घर जाकर लोगों का

सिंहवाहिनी पंचायत में बाढ़ ने काफी नुकसान किया है। मकान ढह गए हैं और कितने ही पशु पानी में बह गए हैं। इस सबके बीच ऋतु लगातार पानी को पार करते हुए अपने क्षेत्र के लोगों का हालचाल जान रही हैं। वो लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और मदद भी कर रही हैं। वो लोगों से छोटी-छोटी राशि और रोजमर्रा की जरूरूतों के सामान देने की भी अपील कर रही हैं ताकि लोगों को राहत मिले।

वो सोशल मीडिया पर भी लगातार अपने क्षेत्र के लोगों की बात रख रही हैं और मदद के लिए भी अपील कर रही हैं। जायसवाल पानी पार करने में आसानी हो इसके लिए एक लड़की लेकर लगातार अपनी पंतायत में घूम रही हैं। उनकी कोशिशों को लोग सोशल मीडिया पर खूब सराह रहे हैं। अपनी पंचायत में बाढ़ से हुए नुकसान पर उन्होंने फेसबुक पर जानकारी देते हुए मदद की भी अपील की है। ऋतु अपने काम के लिए पहले भी चर्चा में रही हैं। उनको उप-राष्ट्रपति वेकैया नायडू के हाथों चैंपियन ऑफ चेंज सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+