बिहार के राजघराने ने चेतन भगत पर 1 करोड़ के मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के जाने-माने लेखक चेतन भगत की नई किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' फिर चर्चा में है। बिहार के पूर्व प्रिंसली स्टेट डुमरांव राजघराने के युवराज चंद्र विजय सिंह ने ए‍क करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज करवाया है। विजय सिंह का कहना है कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' में उनके बारे में अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। चेतन के मुताबिक यह केस नई दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज किया गया है। इस केस में चेतन और उनकी किताब के प्रकाशक रूपा पब्लिकेशन को आगामी एक मई को कोर्ट के समक्ष स्वयं या अपने वकील के जरिए पेश होने को कहा गया है।

Bihar royal slaps Rs 1cr defamation suit on Chetan Bhagat

विजय सिंह ने कहा कि उनके परिवार के बारे में लिखी गईं अपमान जनक बातें पूरी तरह गलत हैं। इससे उनके परिवार की बदनामी हुई है और उसकी भरपाई नहीं हो सकती इसलिए हमने मानहानि के तौर पर एक करोड़ रुपये तय की है। उन्होंने कहा कि इस किताब के कारण उनके अपमान का विरोध डुमरांव की जनता ने भी किया है।

आपको बताते चलें कि ‘हाफ गर्लफ्रेंड' में एक गांव के लड़के, जिसे युवराज या डुमरांव राजघराने के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया गया है, और एक शहरी लड़की की प्रेमकथा है। अपनी शिकायत में सिंह ने कोर्ट को बताया है कि ‘हाफ गर्लफ्रेंड' किताब में हमें जुआरी और शराबी के रूप में रेखांकित किया गया है जो हमारा अपमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+