इलाज के बाद पटना वापस लौटे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, सीने में दर्द की थी शिकायत

पटनाः आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को इलाज करवाने के बाद बिहार की राजधानी पटना पहुंच गए हैं। लालू प्रसाद यादव का काफी समय से मुंबई में इलाज चल रहा था। इलाज के आज लालू अपनी बेटी मीसा भारती के साथ पटना पहुंच गए। उनके स्वागत में पटना एयरपोर्ट के बाहर काफी भीड़ मौजूद थी।

Bihar RJD chief Lalu Prasad Yadav arrives in Patna after treatment

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उनकी बेटी मीसा भारती ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। पहले से उनकी तबीयत काफी ठीक है। इस दौरान मीसा से देश में एक चुनाव के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ये देश में संभव नहीं है। एयरपोर्ट पर मीसा भारती का कहना था कि ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ता है।

बता दें, चारा घोटाले में सजा के बाद से लालू प्रसाद यादव जेल में थे। लेकिन खराब सेहत के कारण उन्हें छह सप्ताह की प्रोविजनल बेल मिली हैं। लालू को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद: पुलिस एकेडमी की ट्रेनिंग में सिर्फ 3 IPS ऑफिसर पास, 119 ऑफिसर हुए फेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+