हैदराबाद: पुलिस एकेडमी की ट्रेनिंग में सिर्फ 3 IPS ऑफिसर पास, 119 ऑफिसर हुए फेल
हैदराबाद। पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब 122 में से 119 ट्रेनी ऑफिसर्स फेल हो गए हो। हैदराबाद में इंडियन पुलिस सर्विस में ट्रेनिंग के बाद ली जाने वाली परिक्षा में 122 प्रशिक्षु ऑफिसर्स में से मात्र 3 ही पास हो गए, बाकी के 119 परिक्षार्थी फेल हो गए। हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नैशनल पुलिस एकेडमी में ग्रेजुएशन के दौरान इन भावी अफसरों के लिए इस परीक्षा में पास होना जरूरी होता है। इस परीक्षा में 122 में से सिर्फ तीन परीक्षार्थी ही फेल हो गए।

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2016 में केवल दो IPS अफसर एकेडमी से पास नहीं हो सके थे। इस साल फॉरन पुलिस फोर्स के मिला कर 136 आईपीएस अफसरों में से 133 एक या अधिक विषयों में फेल हो गए । इनमें इंडियन पीनल कोड और क्रिमिनल प्रोसीजर कोड विषय शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications