गांजा, भांग खाकर मैंने नीतीश से यारी नहीं की: लालू प्रसाद यादव
पटना। बिहार विधान सभा चुनावों में अब ज्यादा दिन नहीं रह गये हैं, जहां बिहार की सत्ता पर वापस अपना अधिकार पाने के लिए नीतीश कुमार और लालू एक हो गये हैं वहीं दूसरी ओर बीजेपी के लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा इन दोनों की दोस्ती ही है।
भाजपा हर जगह यही साबित करने में लगी है कि सत्ता के लालची नीतीश और लालू कोई भी समझौता करने को तैयार है, ऐसे में राजद का भी एक वर्ग इसी बात पर नाराजगी दिखा रहा है।
जिसके लिए लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को तीखा जवाब देते हुए कहा कि गांजा, भांग खाकर मैंने नीतीश से यारी नहीं की है, लालू ने यह बात वैशाली की एक जनसभा में कही। लालू ने कहा कि मैं सांप्रादायिक ताकतों से अपने राज्य और देश को बर्बाद नहीं करना चाहता हूं इसलिए मैंने नीतीश कुमार से हाथ मिलाया है लेकिन इसी बात को कुछ लोग अलग सियासी रंग देने में जुटे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
गौरतलब है कि बिहार चुनाव इस बार राजद और जेडीयू मिलकर लड़ेगे और सीएम पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार ही होंगे, जिसके लिए लालू ने हाल ही में कहा था कि वो बिहार की जनता के लिए जहर का घूंट भी पीने को तैयार हैं।













Click it and Unblock the Notifications