अमित शाह से मिले मांझी, NDA में शामिल होने का किया ऐलान
नई दिल्ली। इस समय बिहार की राजनीति पूरी तरह से गर्मायी हुई है, जोड़-तोड़ से बिहार में सत्तासीन होने का सपना देख रहे मांझी और बीजेपी ने हाथ मिला लिया है। जी हां आज नई दिल्ली में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी अमित शाह से मिले और इस मुलाकात के बाद जीतन मांझी ने मीडिया में कहा कि बिहार चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेंगे।
आपको बता दें कि जीतन राम मांझी 15 जून को मांझी पटना में बैठक करेंगे जिसमें किन- किन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर चर्चा होगी।
Sirf aur sirf yeh baat hui ki hum apas main milkar chunaav ladenge...: Jitan Ram Manjhi on meeting with Amit Shah pic.twitter.com/6GFGzAmAZE
— ANI (@ANI_news) June 11, 2015 मालूम हो कि मांझी अपनी एक नई पार्टी बना रहे हैं जिसके रजिस्ट्रेशन के लिए वो चुनाव आयोग में अर्जी देंगे। इसलिए मांझी बीजेपी में नहीं बल्कि गठबंधन के तहत एनडीए में शामिल हो रहे हैं। मांझी का यूं बीजेपी के साथ जाना नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है क्योंकि मांझी का दावा है कि उनके साथ पूरा उनका समुदाय है।













Click it and Unblock the Notifications