बिहार में केजरीवाल देंगे नीतीश का साथ, लेकिन लालू से परहेज

नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता में धमाकेदार एंट्री करने वाले आम आदमी पार्टी के मुख्या और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की नैया संभालेंगे। जी हां केजरीवाल ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश का साथ देने का भरोसा दिया है।

arvind and nitish

‘आप' इन चुनाव में तो नहीं उतरेगी लेकिन दिल्ली के सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में परोक्ष प्रचार करेंगे। हालांकि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से दूरी बनाना उनकी मजबूरी होगी। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आखिर केजरीवाल कैसे लालू से परहेज कर नीतीश का साथ देगें।

नई रणनीति के तहत केजरीवाल बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। इसमें सरकारी कार्यक्रमों को चुनावी मंच के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी है। दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित बिहार सम्मान समारोह में दोनों मुख्यमंत्रियों ने बिहार से जुड़े शिक्षाविद, कलाकार व साहित्यकारों के अलावा दिल्ली में 11 बिहारी विधायक सम्मानित किए गए।

नीतीश ने 27 अगस्त के एक कार्यक्रम में संबोधित करने के लिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल को न्योता दिया है। लेकिन ‘आप' की शर्त है कि इससे लालू को दूर रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+