भाकपा-माले ने अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की
पटना (मुकुंद सिंह) बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाकपा-माले ने शुक्रवार को पहले तीन चरणों के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. माले ने ओबरा, काराकाट और जगदीशपुर से अपने तीन पूर्व विधायकों को पुन: चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. माले ने अपनी पहली सूची में अनुसूचित जाति जानजाति के 13 प्रत्याशियों को जगह दी है, हालांकि महिलाओं को प्रत्याशी बनाने के मामले में पार्टी ने कंजूसी बरती है।
पहली सूची में मात्र चार महिला प्रत्याशियों को जगह दी गयी है, शेष प्रत्याशियों की सूची शीघ्र ही माले जारी करेगी। गौर हो कि इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बुधवार को 81 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
आईये आपको बताते चले की किन उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकटविधान सभा- प्रत्याशी
- कल्याणपुर- जीवछ पासवान
- समस्तीपुर- सुरेंद्र प्रसाद सिंह
- साहेबपुर कमाल- नूर आलम
- बिहपुर- बिंदेश्वरी मंडल
- भागलपुर- सैयद बशर अली
- रजौली- विनय पासवान
- नवादा- सावित्री देवी
- चकाई- मनोज पांडेय
- रामगढ़- बबन सिंह
- मोहनिया- मुन्ना राम
- चेना- विपिन पासवान
- नोखा- जवाहर लाल सिंह
- डेहरी- अशोक कुमार सिंह
- काराकाट- अरुण सिंह
- अरवल- नंद प्रसाद
- कुर्था- अवधेश यादव
- जहानाबाद- संतोष केसरी
- घोसी- रामबलि यादव
- मखदुमपुर- धनंजय किशोर
- ओबरा- राजाराम सिंह
- कुटुंबा- मुनारिक राम
- गुरुआ- उपेंद्र यादव
- शेरघाटी- शीला वर्मा
- इमामगंज- शंकर पासवान
- बाराचट्टी- श्रीचंद दास
- टिकारी- रीता वर्णवाल
- तरैय- सभापति राय
- हाजीपुर- विशेश्वर यादव
- राघोपुर- राम बाबू भगत
- पातेपुर- राजेश पासवान
- इस्लामपुर- उमेश पासवान
- हिलसा- अशोक कुमार
- नालंदा- मनमोहन कुमार
- हरनौत- रामदास अकेला
- दीघा- रणविजय कुमार
- पटना साहिब- अनय मेहता
- फतुहा- उमेश सिंह
- मनेर- गोपाल सिंह
- फुलवार- जय प्रकाश पासवान
- मसौढ़ी- गोपाल रविदास
- पालीगंज- अनवर हुसैन
- बिक्रम- देवेंद्र वर्मा
- संदेश- राजू यादव
- बरहड़ा- ललन यादव
- आरा- क्यामुद्दीन अंसारी
- अंगियाव- मनोज मंजिल
- तरारी- सुदामा प्रसाद
- जगदीशपुर- चंद्रदीप सिंह
- शेखपुरा- वृंदा यादव
- ब्रम्हपुर- अयोध्या सिंह
- डुमराव- सुशीला देवी













Click it and Unblock the Notifications