Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Politics: कैसे फिर से Self goal कर आए राहुल गांधी? INDIA bloc की किरकिरी,लंबी हुई फेहरिस्त

Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने बयान की वजह से इस बार इंडिया ब्लॉक में अपनी सहयोगी आरजेडी की भी किरकिरी करवा दी है। बिहार में हुई जाति जनगणना का श्रेय लेने में जो राजद कभी पीछे नहीं हटा, राहुल ने उसे ही 'फर्जी' बताकर कांग्रेस और उसके सभी सहयोगियों की फजीहत करवा दी है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता को सेल्फ गोल करने में महारत हासिल हो चुकी है। वह अक्सर ऐसी बातें कर देते हैं, जिससे उनकी पार्टी को रक्षात्मक होना पड़ जाता है। लेकिन, इस बार कांग्रेस की सहयोगी आरजेडी को भी उन्होंने मुश्किलों में डाल दिया है और वह चुनावी साल में उससे दाएं-बाएं बच निकलने की कोशिश करती नजर आ रही है।

bihar politics

Bihar Politics: कांग्रेस के समर्थन वाली सरकार के काम को ही राहुल ने बता दिया 'फर्जी'

Bihar Politics: जेडीयू ने राहुल गांधी के बयान को बताया 'पाखंड'

जेडीयू फिर से बीजेपी के साथ एनडीए का हिस्सा बन चुकी है। यही वजह कि उसके लिए राहुल गांधी को जवाब देना ज्यादा आसान है और वह दिख भी रहा है। पार्टी ने इसे राहुल गांधी का 'पाखंड' करार दे दिया है। जेडीयू नेता संजय झा के मुताबिक,'इससे बड़ा पाखंड कोई हो नहीं सकता। जब कई जगहों पर इंडिया ब्लॉक की बैठकों में (नीतीश) कुमार मजबूती से और तार्किक रूप से जाति जनगणना के पक्ष में बोले,तब मैं गवाह हूं कि राहुल कैसे चुप रहे।' नीतीश ने इंडिया ब्लॉक से ही निकलकर पिछले साल फिर से एनडीए का हाथ पकड़ा था।

Bihar Politics: राहुल ने आरजेडी की भी करवाई किरकिरी

जेडीयू ने कर्नाटक में जातिगत सर्वे की रिपोर्ट को रोके रखने के लिए कांग्रेस नेता की खिंचाई भी की है। लेकिन, आरजेडी के लिए जेडीयू की तरह साफगोई से बोलना आसान नहीं है, क्योंकि कांग्रेस उसकी सहयोगी है और पटना यात्रा के दौरान राहुल लालू यादव और उनके पूरे परिवार से मिलने के लिए भी पहुंचे थे।

बिहार में जातिगत सर्वे 17 महीने के महागठबंधन के कार्यकाल में करवाया गया था। अब राहुल के बयान पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सफाई दी है कि 'असल में राहुल जी का कहने का मतलब यह था कि जातिगत सर्वे का पूरा मकसद फेल हो गया। सर्वे तो हुआ, लेकिन कोटा बढ़ाने वाला मूल लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सका, क्योंकि कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी।'

Bihar Politics: कर्नाटक में जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी नहीं कर रही कांग्रेस सरकार

कर्नाटक में पौने दो वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सरकार है। वहां जातिगत जनगणना की रिपोर्ट महीनों पहले सिद्दारमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को मिल चुकी है। लेकिन,दो सबसे प्रभावशाली समुदायों लिंगायतों और वोक्कालिगा के विरोध की वजह से राज्य सरकार इसे सामने रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

Bihar Politics: राहुल गांधी ने अपने बयानों से कब-कब किया सेल्फ गोल?

लेकिन, राहुल गांधी जातिगत जनगणना को अपना सबसे बड़ा नैरेटिव बनाए हुए हैं। इसी वजह से वह कई बार ऐसी बातें कह जाते हैं, जिसका तथ्यों से कोई लेना-देना नहीं होता।

Bihar Politics: 'गरीबी एक मानसिक स्थिति है'

राहुल को पहले भी ऐसे ही बयानों की वजह से उनकी और कांग्रेस पार्टी को मुश्किलों में उलझना पड़ा है। मसलन, 2013 में इलाहाबाद में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कह दिया था, 'गरीबी एक मानसिक स्थिति है।' उन्हें इस बयान के लिए बहुत आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। कहा गया कि कोई वंचितों के लिए इतना ज्यादा असंवेदनशील कैसे हो सकता है।

Bihar Politics: 'कोका-कोला शिकंजी बेचने वाले ने शुरू की'

इसी तरह से 2018 में राहुल गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कह दिया था कि 'कोका-कोला शिकंजी बेचने वाले एक व्यक्ति ने शुरू की थी और मैक्डोनाल्ड को एक ढाबे वाले ने शुरू किया।'

2013 में उन्होंने इसी तरह से दलित युवाओं से कहा कि भारत की सामाजिक बाधाओं से मुक्त होने के लिए उन्हें 'बृहस्पति के पलायन वेग' की जरूरत है।

Bihar Politics: भारत राष्ट्र से भी लड़ रहे हैं- राहुल गांधी

हाल ही में राहुल गांधी ने एक और बयान दिया है जो सिर्फ विवादास्पद ही नहीं बल्कि लोगों के मुताबिक बेहद ही आपत्तिजनक भी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस 'बीजेपी, आरएसएस के साथ ही भारत राष्ट्र से भी लड़ रही है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+