Video: कांग्रेस ने अंबेडकर को लोकसभा में जाने से रोकने का प्रयास किया, बिहार में बोले जे पी नड्डा

Patna News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने शनिवार को जोर देकर कहा कि भाजपा सभी के लिए एक पार्टी है, जो जाति, परिवार या समुदाय की सीमाओं से परे है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के विपरीत, जो अक्सर विशिष्ट क्षेत्रों, जातियों या परिवारों तक सीमित होती हैं, भाजपा सभी के लिए समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करती है।

बिहार के पटना में खाजेकला घाट की दलित बस्ती में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा ने हज़ारों अनुसूचित जाति के परिवारों को भाजपा में शामिल किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नए सदस्य अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए हैं, जो मंच पर एकजुट समाज को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "आज इस मंच पर समाज का एक गुलदस्ता देखने को मिला।"

नड्डा ने कहा किभाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें देश का प्रधानसेवक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष... सभी को हर 6 साल पर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना पड़ता है। ये किसी और पार्टी में संभव भी नहीं हैं, क्योंकि बाकी सारी पार्टियां या तो किसी जाति की पार्टी है या किसी विशेष समुदाय की पार्टी है या परिवार की पार्टी है। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो सबकी पार्टी है और सारे समाज की पार्टी है।

उन्होंने दलितों के साथ ऐतिहासिक व्यवहार के लिए कांग्रेस की आलोचना की। नड्डा ने कहा कि बाकी पार्टियों ने दलित भाइयों के साथ राजनीति की, कभी उनका हक नहीं दिया, कभी उनके बारे में चिंता नहीं की, कभी उनके बारे में नहीं सोचा!

अगर किसी पार्टी ने सोचा तो वो भारतीय जनता पार्टी ने सोचा, और कांग्रेस पार्टी ने तो डॉ. अंबेडकर को एक बार नहीं, दो बार लोकसभा में जाने से रोकने का प्रयास किया। यह भारतीय जनता पार्टी की समर्पित और समर्थित वी. पी. सिंह की सरकार थी जिसने डॉ. भीमराव अंबेडकर को 'भारत रत्न' देने का काम किया।

नड्डा ने कहा कि हम 18 करोड़ की पार्टी हैं और इस बार हमारा लक्ष्य करीब 10करोड़ नवीनीकरण का है। अब तक सवा करोड़ से ज्यादा सदस्यता हो चुकी है और हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी पार्टी में अधिकार के साथ साथ अवसर की भी समानता है। कोई बड़ा नहीं, कोई छोटा नहीं,सबको बराबर कर अवसर है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमारे दलित भाइयों को मुख्यधारा में लाने का काम आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम भाजपा को और मजबूत करें।अपने भाषण में नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां विशिष्ट क्षेत्रों या समुदायों तक ही सीमित हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा इस मामले में सबसे अलग है क्योंकि यह सभी को उनकी पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना समान अधिकार और अवसर प्रदान करती है। नड्डा ने कहा, ''देश में दलितों के नाम पर खूब राजनीति की गई, लेकिन उन्हें उनके अधिकार नहीं दिए गए।'' उन्होंने दोहराया कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के लिए समानता और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें Raipur News: युवक ने तोड़ी भगवान गणेश की मूर्ति, पंडाल पर किया गाली गलौज, हिंदू संगठनो ने किया विरोध प्रदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+