नीतीश के शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ बाहुबली अनंत सिंह का ये पुराना VIDEO

नई दिल्ली, 10 अगस्त: नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। नीतीश कुमार के फिर से आरजेडी से गठबंधन करने के बाद से बाहुबली नेता अनंत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

bihar nitish kumar oath ceremony anant singh viral video social media

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में अनंत सिंह एक लोकल यूट्यूबर से बात करते हुए दावा कर रहे हैं कि, नीतीश कुमार कभी बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ सकते हैं। यूट्यूबर जब अनंत सिंह पूछता है कि, नीतीश कुमार ने जैसे राजद के साथ गठबंधन तोड़ लिया था, क्या भाजपा के साथ तोड़ लेंगे? इस पर अनंत सिंह कहते हैं कि, कोई ठिकाना नहीं, तोड़ने का आदत हो गया है। कभी भी तोड़ सकते हैं जोड़ सकते हैं।

वहीं नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू ने मिलकर भाजपा को छोड़ने का फैसला किया। आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए।

सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में तय फॉर्मूले के हिसाब से आरजेडी को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि जेडीयू के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली सीपीआई(एमएल) ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। वहीं जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के लिए 2 मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन दिया है। पार्टी को कम से कम 2 मंत्री पद मिलने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+