प्रशांत किशोर के दावे पर नीतीश कुमार बोले - वो झूठा है, 5 साल पहले जेडीयू को कांग्रेस में विलय की सलाह दी थी

Bihar: Nitish Kumar Answer Prashant Kishore claim, 5 years ago he wanted to merge JDU with Congress

Nitish Kumar Answer Prashant Kishore claim: चुनावी रणनीतिकार से सक्रिय राजनीति में शामिल हो चुके प्रशांत किशोर ने दावा किया उन्‍होंने जेडीयू पार्टी का नेतृत्‍व करने का नीतीश कुमार का प्रस्‍ताव ठुकरा दिया है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि वो नीतीश कुमार के लिए काम नहीं करेंगे चाहे बिहार सीएम की वो कुर्सी ही क्‍यों ना छोड़ दें। शनिवार को अब प्रशांत किशोर के इस दावे का जवाब नीतीश कुमार ने दिया है।

Recommended Video

    Nitish Kumar का Prashant Kishore पर पलटवार- मैंने कोई ऑफर नहीं दिया | वनइंडिया हिंदी *Politics
    nitish

    प्रशांत किशोर का पद का ऑफर दिए जाने के दावे संबंधित पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा वो झूठा है। उन्‍होंने जो कुछ भी बोला है, हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा 4-5 साल पहले प्रशांत किशोर ने मुझे जेडीयू का कांग्रेस में विलय करने की सलाह मुझे थी।

    बता दें प्रशांत किशोर ने गांधी जयंती के अवसर पर चंपारण के भिथिहारवा स्थित गांधी आश्रम से बिहार में पदयात्रा शुरू की है। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वो लगातार बिहार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले कर रहे हैं।

    ये वो ही प्रशांत किशोर हैं जिन्‍होंने दो साल तक जेडीयू की उपाध्‍यक्ष की कुर्सी भी संभाली है और 4 साल पहले जब उन्‍होंने जेडीयू की जिम्‍मेदारी संभाली थी तब ये माना जा रहा था कि वो नी‍तीश कुमार के लिए 2019 के आम चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। वहीं अब प्रशांत किशोर नीतीश कुमार को डाउन करने का एक भी मौका नहीं गवां रहे हैं।

    हालांकि प्रशांत‍ किशोर का पद का ऑफर देने की बात को झूठा बताते हुए बिहार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा "वो ऐसे बोलते ही रहते हैं। हमारा उसने कुछ नहीं लेना देना नहीं है, जो मर्जी आए वो बोलते रहें । वो मेरे साथ रहते थे , मेरे घर में रहते थे । जिसको जहां जाना है वो जाएं।"

    नीतीश कुमार ने आगे कहा "हमसे एक बार वो कह रहे थे कि जेडीयू को कांग्रेस में मर्ज कर दो। हमने उसे तब नहीं बुलाया था वो अपने आप ही जेडीयू में आया था। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा उनकी बातों का वर्तमान राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। जहां गएं है उनकी मदद कर रहे अच्‍छी बात है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+